1 हजार में पत्नी को बेच दिया! दोस्तों ने जंगल में ले जाकर किया रेप, यूपी की घटना से देश शर्मसार

Sold wife for 1000 rupees...friends took her to the forest and raped her, the country is ashamed by the incident in UP

Husband Sold Wife Gangrape Case Budaun : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसी रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है। उसहैत थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी का सौदा मात्र 1000 रुपये में अपने दोस्तों से कर दिया। यह मामला न केवल रिश्तों के कत्ल की कहानी है, बल्कि यह समाज के उस काले चेहरे को भी उजागर करता है, जहां रक्षक ही भक्षक बन गया।

पूरी घटना किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को यह कहकर बाइक पर बिठाया कि वह उसे घर छोड़ देंगे। पति पर अंधविश्वास कर महिला उन लोगों के साथ चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस हाथ को उसने जन्म-जन्मांतर के लिए थामा था, उसी ने चंद रुपयों के लिए उसे बेच दिया है। बाइक सवार आरोपी महिला को घर ले जाने के बजाय सल्वा के घने जंगलों में ले गए, जहाँ उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।

न्याय के लिए दिव्यांग जेठ बना सहारा

जब पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती सुनाई तो पति के कबूलनामे ने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। इस मुश्किल घड़ी में महिला का पति ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन निकला, लेकिन उसके आंखों से दिव्यांग जेठ ने इंसानियत का धर्म निभाया। वे अपनी छोटी बहू को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति बदन सिंह और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

समाज में बढ़ती संवेदनहीनता

रिश्तों में धोखे की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले ऐसी ही एक मिलती-जुलती घटना संभल जिले में भी सामने आई थी, जहां जुए में पत्नी को हारा था।इसके बाद पति ने उसे दोस्तों के हवाले कर दिया था। बदायूं की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महिलाएं अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पूरे गांव में इस कृत्य को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply