दोस्त की बीवी थी विधवा, यूं मित्र ने दूर किया अकेलापन, छुपे रिश्ते का राज खुद की पत्नी ने दिया खोल

अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध था और इसी वजह से उसने पत्नी को मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया.

महिला की शादी साल 2014 में हुई थी. शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति के करीबी दोस्त की मौत हो गई. दोस्त की मौत के बाद पति अक्सर उसकी पत्नी से मिलने जाने लगा. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया.

पत्नी ने जताई आपत्ति, शुरू हुई मारपीट
पत्नी ने जब पति और उसकी प्रेमिका को खुलेआम मिलते देखा, तो आपत्ति जताई. लेकिन समझाने के बजाय पति ने झगड़ा करना शुरू कर दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह पत्नी से बहस करता, मारपीट करता और यहां तक कि घरवालों के सामने प्रेमिका से फोन पर बातें करता. स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक दिन महिला ने अपने पति को प्रेमिका के घर रंगे हाथ पकड़ लिया. उस वक्त पति ने बहस के बीच ही दवा खाकर जान देने की कोशिश की. मगर इसके बाद भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

शराब पीकर करता था गाली-गलौज
पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर बेडरूम में घुस आता, गाली देता, मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल देता. यह सिलसिला लगातार चलता रहा. लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब महिला के आरोपों की पड़ताल होगी और जरूरत पड़ी तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.

Leave a Reply