फ्रेंडशिप में दे दी जान… दोस्त को पिटता देख मदद करने पहुंचा छात्र, दूसरे समुदाय के हमलावरों ने उसे ही मार डाला, शिवमोग्गा में अलर्ट!

फ्रेंडशिप में दे दी जान… दोस्त को पिटता देख मदद करने पहुंचा छात्र, दूसरे समुदाय के हमलावरों ने उसे ही मार डाला, शिवमोग्गा में अलर्ट

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दोस्ती की खातिर एक छात्र ने अपनी जान गंवा दी. सुलेबैलू इलाके में एसएसएलसी (SSLC) परीक्षा की कोचिंग क्लास के बाद घर लौट रहे एक छात्र की दूसरे समुदाय के युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली. इस घटना के बाद पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है और पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

सोमवार शाम को सुलेबैलू सरकारी हाई स्कूल में एसएसएलसी छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की गई थीं. क्लास खत्म होने के बाद जब छात्र बाहर निकल रहे थे, तभी सुलेबैलू ब्लॉक के ही रहने वाले कुछ युवक वहां पहुंचे और चिल्लाने लगे. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हमलावरों ने सबसे पहले गिरीश नाम के एक छात्र को निशाना बनाया और उस पर हमला कर दिया.

दोस्ती के लिए दे दी जान

संकेत और गिरीश के बीच गहरी दोस्ती थी. जब संकेत ने देखा कि उसके दोस्त गिरीश पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए निडर होकर बीच-बचाव करने पहुंचा. हमलावरों ने गिरीश को छोड़कर सारा गुस्सा संकेत पर निकाल दिया. उन्होंने संकेत के चेहरे, छाती और पेट पर बेरहमी से वार किए। हमले की गंभीरता के कारण संकेत मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हमलावर तुरंत वहां से फरार हो गए.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

गिरीश ने तुरंत अपने परिवार और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. जब तक लोग मौके पर पहुंचे, संकेत की हालत नाजुक हो चुकी थी. उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता और पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रिया

सूचना मिलते ही तुंगा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शहर में सांप्रदायिक दंगे न भड़कें, इसके लिए मेगन जिला अस्पताल और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

स्थानीय विधायक चन्नाबसप्पा ने अस्पताल पहुंचकर घायल गिरीश का हाल जाना और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. हालांकि, उन्होंने पुलिस विभाग और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन विफल रहा है. उन्होंने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है.

Leave a Reply