न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल… जानिए महाभारत युद्ध के पीछे किस ‘स्त्री’ का था हाथ?

आपने महाभारत की कहानी बचपन से ही सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं इस भयानक युद्ध की शुरूआत हुई कैसे थी. कुछ लोगों को लगता है कि इस युद्ध के शुरू होने का कारण द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और शकुनि की चले हुए चाल हो सकते हैं.

लेकिन इस विनाशकारी युद्ध का बीज बहुत पहले बो दिया गया था. अगर आप पौराणिक इतिहास उठाकर देखेंगे तो हस्तिनापुर के विनाश की शुरूआत राजा शांतनु, देवी गंगा और सत्यवती के समय में हो गया था.

सत्यवती से विवाह करने की एक शर्त ने पूरे कुरु वंश के भविष्य का रुख मोड़ दिया था. आज हम इस खबर में ये जानेंगे कि कैसे सालों पहले लिए गए फैसलों ने कुरुक्षेत्र के मैदान में खूनी जंग का रास्ता तैयार किया था.

कैसे हुई थी राजा शांतनु और गंगा की पहली मुलाकात?
महाभारत की ये दिलचस्प कहानी स्वर्गलोक से शुरू होती है. पौराणिक कहानी के मुताबिक राजा महाभिषेक को ब्रह्मा जी की सभा में देवी गंगा की ओर देखने के कारण धरती पर जन्म लेने का श्राप मिला था.

इस श्राप के कारण राजा महाभिषेक ने हस्तिनापुर के राजा शांतनु के रूप में जन्म लिया. शिकार के दौरान राजा शांतनु को देवी गंगा से प्रेम हो गया और दोनों ने विवाह कर लिया. विवाह के समय गंगा ने शर्त रखी थी कि राजा कभी उनके किसी फैसले पर सवाल नहीं उठाएंगे. शर्त टूटने पर गंगा अपने आठवें पुत्र देवव्रत को लेकर चली गईं, जो आगे चलकर महान योद्धा भीष्म पितामह बने.

सत्यवती के प्रेम में पड़ गए शांतनु
सालों बाद जब देवव्रत बड़े होकर युवराज बन चुके थे, तब राजा शांतनु को निषाद कन्या सत्यवती से प्रेम हो गया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। शांतनु सत्यवती से विवाह करना चाहते थे. लेकिन सत्यवती के पिता ने शर्त रखी कि उनकी बेटी का बेटा ही हस्तिनापुर का अगला राजा बनेगा. राजा शांतनु अपने योग्य पुत्र देवव्रत का हक नहीं छीनना चाहते थे, इसलिए वे दुखी रहने लगे.

पिता का यह दुख देखकर देवव्रत ने इतिहास की सबसे कठोर प्रतिज्ञा ली. उन्होंने आजीवन ब्रह्मचारी रहने और कभी सिंहासन पर न बैठने का प्रण लिया. इसी भयंकर प्रतिज्ञा के कारण उनका नाम भीष्म पड़ा.

हस्तिनापुर में खड़ा हुआ वंश संकट
शांतनु और सत्यवती के विवाह के बाद दो पुत्र चित्रांगद और विचित्रवीर्य हुए. चित्रांगद युद्ध में मारे गए और फिर विचित्रवीर्य हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठे.

विचित्रवीर्य का विवाह अंबिका और अंबालिका से हुआ. लेकिन बिना कोई संतान छोड़े ही विचित्रवीर्य की अचानक मृत्यु हो गई. अब हस्तिनापुर के सामने कुरु वंश को आगे बढ़ाने का सबसे गंभीर संकट खड़ा हो गया.

इस मुश्किल घड़ी में माता सत्यवती ने अपने पहले पुत्र महर्षि वेदव्यास को याद किया. वेदव्यास जी की सहायता से नियोग परंपरा द्वारा धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर का जन्म हुआ.

सिंहासन पर अधिकार की जंग
धृतराष्ट्र के पुत्र कौरव कहलाए और पांडु के पुत्र पांडव बने. धृतराष्ट्र के दृष्टिहीन होने के कारण पांडु को राजा बनाया गया. पांडु की मृत्यु के बाद सत्ता की चाबी फिर से धृतराष्ट्र के हाथों में आ गई. दुर्योधन बचपन से ही पांडवों से नफरत करता था और किसी भी कीमत पर हस्तिनापुर का राजा बनना चाहता था.

शकुनि की चालें, चौपड़ का खेल, द्रौपदी का अपमान और पांडवों का वनवास इस पारिवारिक झगड़े में आग में घी डालने का काम करते रहे. अंत में कौरवों के हठ के कारण शांति की सभी कोशिशें बेकार साबित हुईं.

क्या सत्यवती ही थीं महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध की असली वजह?
इतिहास के नजरिए से देखें तो सत्यवती को सीधे तौर पर इस युद्ध का जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. लेकिन उनके पिता की शर्त और भीष्म पितामह का गद्दी छोड़ना ही आगे चलकर संकट की वजह बना.

अगर भीष्म राजा बनते तो हस्तिनापुर का शासन एक शक्तिशाली और धर्मनिष्ठ राजा के हाथों में होता. सत्यवती के वंश को बचाने के फैसलों ने आगे चलकर कौरवों और पांडवों के रूप में दो विरोधी गुट खड़े कर दिए. इसलिए कुरुक्षेत्र का युद्ध केवल दुर्योधन का लालच नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही महत्वाकांक्षाओं और गलत फैसलों का नतीजा था.