औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, ₹12500 तक गिरे दाम; इस वजह से आई भारी गिरावट!!


नई दिल्ली | कारोबारी हफ्ते की शुरुआत ही सोना-चांदी के निवेशकों के लिए झटका (gold silver price crash) लेकर आई। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी में इतनी बड़ी गिरावट (silver price crash) आई कि कीमतें एक झटके में ढाई लाख रुपए के स्तर से नीचे खिसक गईं।

वैश्विक बाजार में कितना गिरा सोना-चांदी?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी माहौल कमजोर रहा। कोमेक्स पर सोना करीब 70 डॉलर टूटकर 5000 डॉलर (gold price today) के अहम स्तर के नीचे फिसल गया और लगभग 4991 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में भी तेज कमजोरी आई और यह करीब 4 डॉलर गिरकर 77 डॉलर प्रति औंस (silver price today) के आसपास कारोबार करती नजर आई।

आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

MCX पर कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी?
इसका असर सीधे घरेलू वायदा बाजार पर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर खबर लिखे जाने अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1,55,616 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

इस दौरान इसका हाई लेवल 1,57,523 रुपए और लो लेवल 1,54,925 रुपए रहा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,58,466 रुपए पर क्लोज हुआ था। यानी पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करें तो सोना 3541 रुपए सस्ता हो गया।

 

Leave a Reply