Gold-Silver rate Today: सोना-चांदी के गिरे दाम, जानिए क्यों फिसले रेट, दिल्ली, मुंबई…में क्या है हाल?!


Gold-Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 22 मार्च को गिरावट देखी गई है. इस गिरावट की वजह से ये दोनों मेटल एक महीने में अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं. बाजार में ये दबाव ऐसे समय आया है जब ट्रेडर्स सतर्क हो गए हैं. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण महंगाई लंबे समय तक बने रहने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है. शुक्रवार को MCX पर सोने की कीमत हल्की गिरावट के साथ ₹1,44,825 पर बंद हुई थी. वहीं, रविवार को बुलियन मार्केट में सोने का भाव ₹1,45,520 पर स्थिर रहा है.

दूसरी ओर, दिल्ली में MCX चांदी की कीमत शुक्रवार को करीब 2% गिरकर ₹2,27,470 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये ₹3,990 की गिरावट दर्शाती है. रविवार को बुलियन मार्केट में चांदी का भाव ₹2,27,960 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.

देश के विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव (22 मार्च)

दिल्ली: ₹1,45,010 (24 कैरेट), ₹1,32,926 (22 कैरेट), ₹1,08,758 (18 कैरेट)

जयपुर: ₹1,45,240 (24 कैरेट), ₹1,33,137 (22 कैरेट), ₹1,08,930 (18 कैरेट)

मुंबई: ₹1,45,260 (24 कैरेट), ₹1,33,155 (22 कैरेट), ₹1,08,945 (18 कैरेट)

कोलकाता: ₹1,45,060 (24 कैरेट), ₹1,32,972 (22 कैरेट), ₹1,08,795 (18 कैरेट)

चेन्नई: ₹1,45,680 (24 कैरेट), ₹1,33,540 (22 कैरेट), ₹1,09,260 (18 कैरेट)

बेंगलुरु: ₹1,45,370 (24 कैरेट), ₹1,33,256 (22 कैरेट), ₹1,09,028 (18 कैरेट)

हैदराबाद: ₹1,45,490 (24 कैरेट), ₹1,33,366 (22 कैरेट), ₹1,09,118 (18 कैरेट)

नासिक: ₹1,45,260 (24 कैरेट), ₹1,33,155 (22 कैरेट), ₹1,08,945 (18 कैरेट)

राजकोट: ₹1,45,450 (24 कैरेट), ₹1,33,329 (22 कैरेट), ₹1,09,088 (18 कैरेट)

पुणे: ₹1,45,260 (24 कैरेट), ₹1,33,155 (22 कैरेट), ₹1,08,945 (18 कैरेट)

चांदी के ताजा भाव (22 मार्च)

दिल्ली: ₹2,272 (10 ग्राम), ₹22,715 (100 ग्राम), ₹2,27,150 (1 किलोग्राम)

राजकोट: ₹2,279 (10 ग्राम), ₹22,785 (100 ग्राम), ₹2,27,850 (1 किलोग्राम)

पुणे: ₹2,275 (10 ग्राम), ₹22,754 (100 ग्राम), ₹2,27,540 (1 किलोग्राम)

एनालिस्ट के मुताबिक, वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं. इसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है.

Leave a Reply