
Govinda on Wife Allegiance: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते काफी समय से खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं. दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और ये बात अब खुलकर सामने आ चुकी है. हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने कई इंटरव्यू में अपने पति गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाए. जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. उनका कहना है कि गोविंदा किसी नई एक्ट्रेस के साथ रिश्ते हैं और और इस वजह से उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
इन बयानों के बाद ये मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है. सुनीता आहूजा ने साफ कहा कि साल 2025 उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा. उन्होंने इसे ‘बर्बाद साल’ तक बता दिया. सुनीता का कहना है कि 63 साल की उम्र में गोविंदा को अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. उनके मुताबिक जब बच्चे बड़े हो चुके हों और बेटी की शादी की उम्र हो, तब ऐसी बातें परिवार को और परेशान करती हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस उम्र में जिम्मेदारियों को समझना ज्यादा जरूरी होता है.
सुनीता आहूजा ने रिश्तों पर उठाए सवाल
सुनीता ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी राय खुलकर रखी. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने वाली कई लड़कियां अक्सर ‘शुगर डैडी’ की तलाश में बड़े सितारों के करीब आने की कोशिश करती हैं. उनका मानना है कि ऐसे समय में सिर्फ परिवार ही साथ खड़ा रहता है. बाकी लोग अक्सर पैसे या अपने फायदे के लिए रिश्ते बनाते हैं. सुनीता ने ये भी कहा कि मुश्किल वक्त में असली सहारा सिर्फ परिवार ही होता है. अब इन आरोपों पर खुद गोविंदा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया.
गोविंदा ने आरोपों पर दिया करारा जवाब
हालांकि, इस दौरान उनका अंदाज काफी शांत और अलग नजर आए. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए कहा कि वे किसी को पब्लिक के सामने शर्मिंदा नहीं करना चाहते. गोविंदा ने कहा, ‘कभी-कभी लोग जो दिखाते हैं, सच उससे अलग होता है’. उनका मानना है कि जिंदगी में किसी को नीचा दिखाने से बेहतर है इंसान अपने काम पर ध्यान दे और आगे बढ़े. गोविंदा ने इशारों में ये भी कहा कि कई बार लोग अपने दर्द को ज्यादा दिखाते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और होती है.
विवाद के बीच सुनीता को अब भी उम्मीद
उन्होंने कहा कि जब कोई बहुत दुखी होने की बात करे और फिर भी उसके चेहरे पर चमक दिखे, तो समझ जाना चाहिए कि कहानी पूरी नहीं बताई जा रही. इसी बातचीत में उन्होंने उस नई एक्ट्रेस का भी शुक्रिया अदा किया जिसने पूरे विवाद के दौरान चुप्पी बनाए रखी. फिलहाल इस पूरे मामले ने फैंस को हैरान कर दिया है. दूसरी तरफ सुनीता अब भी उम्मीद कर रही हैं कि आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा. उनका कहना है, ‘उम्मीद है साल 2026 में भगवान गोविंदा को सही रास्ता दिखाएंगे’.





