Featured Image

Chhattisgarh Crime : बाथरूम या किसी भी निजी स्थान पर छिपा हुआ कैमरा (स्पाई कैमरा) लगाना कानूनन एक गंभीर अपराध है. यह कानून की नजर में किसी व्यक्ति की निजता (Privacy) का भी हनन है. बावजूद इसके शातिर और बीमार मानसिकता के लोग बाथरूम में कैमरे लगाकर अपनी गलत नीयत का परिचय देते हैं. ताजा मामला 
छत्तीसगढ़ के  भिलाई के सिविक सेंटर स्थित होटल हरिराज से जुड़ा है. होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने का मामला सामने आया है. एक युवती की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम की जांच की तो सच्चाई सामने आ गई.

कैसे चला पता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  होटल के कमरे में ठहरी युवती को बाथरूम का इस्तेमाल करने के दौरान असहज महसूस हुआ. उसे ऐसा लगा कि कोई देख रहा है. शक होने पर उसने पड़ताल की. इस बीच युवती को टाइल्स में बने 2 छेद के बीच कैमरे जैसी संदिग्ध वस्तु देखी.

गुस्साई युवती ने होटल संचालक को जानकारी देने के बजाय सीधे डायल 112 पर शिकायत की, क्योंकि उसे लग रहा था कि इसमें होटल का अन्य स्टाफ भी शामिल है.   युवती की शिकायत पर बाथरूम की जांच के दौरान पुलिस को भी संदिग्ध वस्तु दिखी. जांच में वहां कैमरा मिला. जानकारी सामने आते ही होटल में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। होटल संचालक भी इस मामले को लेकर हैरान रह गए.

स्टाफ ने लगाया था हिडन कैमरा

जांच के दौरान होटल संचालक ने पाया कि बाथरूम में कैमरा होटल के ही एक स्टाफ ने लगाया है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान संदिग्ध स्टाफ की गतिविधियां सामने आईं. इस मामले में आरोपी कौन है, इसे लेकर अभी पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है. वहीं, जांच के दौरान आरोपी स्टाफ के फरार होने की बात भी सामने आई है, वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के कहने पर  होटल संचालक आरोपी का आधार कार्ड और फोटो उपलब्ध कराया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसके साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया गया है. जानकारियों के आधार पर पुलिस उसकी तलाश और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है. हैरत की बात यह है कि पुलिस ने अभी उसे आधिकारिक तौर पर आरोपी घोषित नहीं किया है.

पुलिस को तलाशने हैं कई सवालों के जवाब

बताया जा रहा है कि मामले की जांच पुलिस पूरे कर रही है और होटल के स्टाफ से पूछताछ के साथ उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. सवाल यह है कि  कैमरा बाथरूम तक कैसे पहुंचा, इसे किसने लगाया और इसके पीछे क्या वजह थी? यह सवाल अब पुलिस को तलाशना है.