जश्न में डूबे थे हार्दिक-ईशान, शोर के बीच संजू सैमसन ने खामोशी से किया ये काम, VIDEO पर फिदा हुए फैंस!


T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदने के बाद सूर्या एंड कंपनी जश्न में डूब गए. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड मैदान पर पहुंची और साथ में जश्न मनाया. इस शोर-शराबे के बीच भारत को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने खामोशी के साथ जो किया, उसे देख फैंस के लिए उनकी इज्जत और बढ़ गई है.

सोशल मीडिया पर कई लोग संजू सैमसन के इस अंदाज के कायल हो गए हैं. कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर संजू की सरलता की तारीफ तारीफ की है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड को हराने के बाद जब ईशान किशन और हार्दिक पांड्या अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे, तब संजू सैमसन ग्राउंड पर बने स्टेज पर चुपचाप बैठे हुए थे.

संजू सैमसन की खामोशी ने जीता दिल
संजू सैमसन उन खिलाड़ियों में से हैं, जो ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ईशान किशन और हार्दिक ठुमके लगा रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो क्लिप में फैंस की नजर संजू सैमसन पर गई तो ग्राउंड पर बने स्टेज पर खामोशी से बैठे हैं. उन्होंने दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले को अपने पास बुलाया और सरलता से बातचीत की. संजू की इस अदा पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. एक तरफ जहां ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जीत के बाद जोरदार जश्न और गर्लफ्रेंड के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन ने बिना कुछ किए भी फैंस का दिल जीत लिया है.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन
एक महीने पहले तक संजू सैमसन ये सोच रहे थे कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी. किसे पता था कि टी20 वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले मिस करने के बावजूद ये खिलाड़ी ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बन जाएगा. संजू ने 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. वो टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

संजू ने पत्नी पर लुटाया प्यार
भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने शानदार जीत के बाद पत्नी के लिए भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वाइफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जिस दिन से मैं तुमसे मिला, तब से लेकर आज तक… मेरा साथ देने, मुझे मेरे असली रूप में प्यार करने और मेरे प्रति पूरी तरह से सच्चे और ईमानदार रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, चाहे मैं बाहरी दुनिया के लिए कैसा भी रहा हूं. मेरा अच्छा और बुरा, सब कुछ तुमने देखा है और फिर भी मेरे साथ मजबूती से खड़ी रही हो. क्रिकेट मेरे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, यह समझने और इसे अपने लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण मानने के लिए धन्यवाद. और तुमने भी इस पल के लिए उतनी ही शिद्दत और लगन से ख्वाहिशें रखी हैं, जितनी मैंने रखी थीं. बहुत-बहुत धन्यवाद मेरी प्यारी पोंडट्टी.

 

Leave a Reply