रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने भेजा धमकीभरा वॉइसनोट- तुझे कुछ नहीं बोलेंगे बल्कि…!

रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने भेजा धमकीभरा वॉइसनोट- तुझे कुछ नहीं बोलेंगे बल्कि…!

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद अब रणवीर सिंह के पास एक धमकीभरा वॉइसनोट पहुंचा है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले हैरी बॉक्सर ने इस नोट में धमकी दी है कि रणवीर सिंह का वो हाल करेगा कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। इतना ही नहीं हैरी ने यह भी कहा कि रणवीर के अंदर जितने मैनेजर और स्टाफ के लोग काम करते हैं उनके और उनकी फैमिली के बारे में सारी जानकारी है। उनको परेशान करना शुरू किया जाएगा। इस धमकी में रोहित शेट्टी को भी चेतावनी दी गई है।

स्टाफ को परेशान करने की दी धमकी
धमकी देने वाले के वॉइसनोट इंडिया टुडे ने शेयर किया है। इस वॉइसनोट में आवाज है, ‘मैं हैरी सिंह हूं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। ये वॉइसनोट बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह तेरे लिए और रोहित शेट्टी के लिए। टाइम रहते तुम दोनों लाइन पे नहीं आए तो तुम्हारा वो इलाज करेंगे, वो हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ी याद रखेंगी। रणवीर सिंह तुझे बहुत ज्यादा शौक है सलाह देने का, जो उस रात एप्लिकेशन दे दो, रिपोर्ट दे दो थाने में और तूने कर दी, कोई बात नहीं है। अब सुन मेरी बात, तुम्हारे नीचे जो भी काम करता है ना मैनेजर, जितने भी तुम लोग काम करते हैं, इन सबकी डिटेल हमारे पास है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कब जाते हैं, कब आते हैं, परिवार कहां रहता है।’

रोहित शेट्टी और रणवीर को दी धमकी
मैसेज में आगे है, ‘तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे, इनकी ऐसी की तैसी करना चालू कर देंगे जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं। तब तुम्हारी अक्ल ठिकाने आएगी। टाइम रहते ही लाइन पे आ जाओ। रणवीर सिंह तू जो ये बात बोलकर उस बात से मुकर गया ना, ठीक है, इसलिए ये वॉइस नोट छोड़ रहे हैं तेरे को, या तो तू तेरी बात पे वापस आ जा या तो भाई बात से मुकरने की सजा क्या होती है वो हम तुझे बताएंगे। आराम से बैठकर सुनना तुम दोनों, रोहित शेट्टी और तू। पूरे बॉलीवुड को ही बोल रहा हूं, या तो टाइम रहते ही लाइन पर आ जाना जिसको हम फोन करें, वर्ना देखना हम क्या हाल करते हैं पूरे बॉलीवुड का।’

फिरौती की मांग का मामला आया सामने
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पता लगाया है कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह को वॉट्सऐप वॉइसनोट भेजकर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। वॉइस सैंपल को फॉरेंसिक ऐनालिसिस के लिए भेज दिया गया है। ये नोट रणवीर के मैनेजर को भेजा गया था। इसमें वीपीएन का इस्तेमाल हुआ था जिसकी लोकेशन विदेश की दिखाई दे रही थी। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और रणवीर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के अलावा सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकीभरा ईमेल आ चुका है।

रोहित शेट्टी को मिली थी ये धमकी
बता दें कि 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर के बाहर शाम को 4 फायर हुए थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस घटना के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। धमकी में रोहित शेट्टी से कहा गया था कि यह सिर्फ छोटा सा ट्रेलर है। इसके बाद फायरिंग उनके बेडरूम के अंदर होगी। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई।

पुलिस ने की 5 गिरफ्तारियां
पुलिस ने 1 फरवरी को इस केस में 5 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा था उनके नाम अमन आनंद मरोटे, आदित्य ज्ञानेश्वर, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमली और स्वप्निल बंदू सकट हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने पता लगाया था कि आसाराम फासले नाम के शख्स ने ये हथियार सप्लाई किए थे। वह चार साल से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है।

Leave a Reply