हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी! बॉबी और सनी देओल संग रिश्तों पर उठ रहे सवाल, क्या सचमुच परिवार के बीच है कोई दरार?!


Hema Malini Sunny-Bobby Rift Rumours: पिछले साल नवंबर में 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में श्रद्धांजलि दी गई. इस साल इस खास सम्मान में शामिल होने वाले वे इकलौते भारतीय कलाकार रहे. उनके साथ कई इंटरनेशनल दिग्गजों को भी याद किया गया. ये पल भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का मौका रहा, क्योंकि धर्मेंद्र ने अपने दम पर पूरी दुनिया में पहचान बनाई थी.

धर्मेंद्र की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इस सम्मान पर अपने इमोशन शेयर किए. उन्होंने कहा कि ये बहुत खूबसूरत पल था और धर्मेंद्र इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे. उनके मुताबिक ये सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि इस साल किसी और भारतीय कलाकार को ये मौका नहीं मिला. धर्मेंद्र सिर्फ बड़े अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन इंसान भी थे, इसलिए लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे. साथ ही उन्होंने कई इमोशनल पल और परिवार पर खुलकर बात की.

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
अपने लंबे शादीशुदा और प्रोफेशनल सफर को याद करते हुए हेमा ने कहा कि काश वे एक बार फिर साथ में स्क्रीन पर नजर आ पाते. उन्होंने कहा, ‘हमने जो भी काम साथ में किया, अब वही दर्शकों की यादों में है. मेरी जिंदगी का आधे से ज्यादा वक्त उनके साथ बीता, ये मेरे लिए खुशी की बात है. उनके यूं दुनिया से जाने को एक्सेप्ट करना आसान नहीं है. मैं खुद को मजबूत मानती हूं, लेकिन कभी-कभी टूट जाती हूं’. 24 फरवरी को धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने पूरे हो चुके हैं. लेकिन अभी भी यकीन नहीं हो रहा.

स्पॉट बॉय​ और बाकी साथी भी करते हैं याद
इस मौके पर हेमा ने बताया कि परिवार ही नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाले लोग भी उन्हें बहुत याद करते हैं. उन्होंने कहा, ‘उनके स्पॉट बॉय से लेकर बाकी साथी अक्सर आकर कहते हैं कि साहब की बहुत याद आती है. कोई कहता है मैं उन्हें चाय देता था’. इन बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धर्मेंद्र ने हर दिल में अपनी खास जगह बनाई थी. परिवार में मनमुटाव की खबरों पर हेमा ने साफ कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, ‘पापा के लिए सभी बच्चे हमेशा साथ खड़े रहेंगे, चाहे ये बच्चे हों या वो बच्चे’.

फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं हेमा मालिनी
उन्होंने आगे कहा, ‘सभी को धरमजी से बहुत प्यार था और आज भी है. परिवार के बीच किसी तरह की कोई नेगेटिविटी नहीं है’. उनके मुताबिक धर्मेंद्र ने सभी को प्यार, संस्कार और मजबूती दी, जिसे परिवार आगे बढ़ा रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हेमा इन दिनों डांस इवेंट्स में बिजी हैं, लेकिन अच्छी फिल्म मिलने पर काम करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई अच्छा रोल मिलेगा तो जरूर करूंगी, पर वैसा कुछ आता नहीं है. ओटीटी को लेकर अभी तय नहीं है’. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उन्हें हमेशा डांस जारी रखने के लिए इंस्पायर करते थे.

Leave a Reply