होर्मुज, तेल, ट्रंप….कौन बना आज भारत के शेयर बाजार का विलेन, मिनटभर में डूबे ₹800000 करोड़!


Sensex crashes Reason: रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल हो गई. अमेरिका ने ईरान पर हमला तेज करने की धमकी दी. ईरानी पोर्ट्स पर नाकेबंदी की चेतावनी दी गई. ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का डर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर दिखा है. कच्चे तेल की कीमत में 8 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है. क्रूड ऑयल 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. उधर तेल में आग लगी, इधर भारतीय शेयर बाजार में भयंकर क्रैश देखने को मिला है. सोमवार, 13 अप्रैल हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1648 अंक के क्रैश के साथ खुला है.

शेयर बाजार क्रैश
सोमवार को प्री ओपनिंग मार्केट में सेंसेक्स ने 4500 अंकों की गिरावट दिखाकर निवेशकों को खौफजदा कर दिया. हालांकि बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स ने 1646 अंकों की गिरावट ओपनिंग की. सेंसेक्स में बीते हफ्ते रिकवरी करते हुए 6 फीसदी का गेन हासिल किया था, लेकिन सोमवार को खुलने के साथ 2 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. सेंसेंक्स 1600 से ज्यादा अंक फिसलकर 75,937 अंक पर पहुंच गया. Nifty 50 23,556 अंक फिसला. बैंक शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. बैंक निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। PSU बैंक, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 3 फीसदी तक गिर गया.

मिनटभर में 8 लाख करोड़ स्वाहा
सेंसेक्स में आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. मिनटभर में निवेशकों ने 800000 करोड़ रुपये खो दिए हैं. BSE-पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9:20 बजे 443 लाख रुपये से पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को 451 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ.

क्यों गिरा भारत का शेयर बाजार ?
अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता फेल: शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच भड़की जंग है. रविवार को पाकिस्तान, इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता फेल हो गई. 21 घंटे की मैराथन बैठक के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो पाया. जिसके बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. अमेरिका ने ईरान पर नाकेबंदी की धमकी दी है.

होर्मुज बंद होने से बढ़ा खतरा: शांति वार्ता फेल होने के बाद ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. होर्मुज बंद होने से ग्लोबल तेल सप्लाई चेन टूट गई है. तेल और गैस संकट बढ़ने से निवेशकों में भारी डर का माहौल है.

चीन पर 50 फीसदी टैरिफ की धमकी: अमेरिका ने चीन पर ईरान को मदद करने पर 50 फीसदी टैरिफ की धमकी दी है. अमेरिका ने चेतावनी है कि अगर चीन ने ईरान की मदद की तो उसपर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.

तेल के दाम में बड़ा उछाल: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तनाव बढ़ने के बाद से कच्चे तेल की कीमत फिर से 100 डॉलर के पार पहुंच गई है. WTI क्रूड ऑयल 104 डॉलर और ब्रेंट क्रूड ऑयल 101 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है. तेल के दाम का असर शेयर बाजार पर दिखा है.

ग्लोबल और एशियाई बाजार में भारी गिरावट: अमेरिका और ईरान के बीच फेल हुई बातचीत के बाद सीजफायर टूटने के कगार पर पहुंच गया है.जिसके बाद एशियाई बाजार में गिरावट आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है.

Leave a Reply