अवैध संबंधों में पति बनˈ रहा था बाधा, पत्नी ने जाल बिछाकर रास्ते से हटाया; जंगल में आधा दफनाया शव, जानें मामला!.

Gadchiroli police solve Jitu Kanwar's murder case in 72 hours. Wife Sonali and her lover Shanu Pathan arrested with 3 others for the Bogatola forest crime.

Jitu Kanwar Murder: 31 जनवरी को कोरची पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले और गोंदिया व छत्तीसगढ़ राज्य से सटे बोगाटोला गांव समीपस्थ जंगल परिसर में एक व्यक्ति का शव जमीन में अर्ध अवस्था में दफनाए हुई स्थिति में मिला। इस घटना संदर्भ में कोरची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में संबंधित व्यक्ति की हत्या कर उसकी आधा शव जमीन में दफनाए जाने की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच कर केवल 72 घंटों में मृतक व्यक्ति के हत्यारों को गिरफ्तार किया है। विशेषत: आरोपियों में मृतक व्यक्ति की पत्नी का समावेश होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने की बात सामने आयी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत 5 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने 6 दिन तक पुलिस में रखने का आदेश दिया है। मृतक व्यक्त का नाम छग के राजनांदगांव जिले के डोंगरगड तहसील अंतर्गत आनेवले जठकन्हार गांव निवासी जीतू कंवर (30) होकर आरोपियों में मृतक की पत्नी सोनाली जीतू कंवर (25), महिला का प्रेमी जांभुलखेड़ा निवासी शानू पठान, शानू के मित्र पुंकेश बोरकर, चंद्रशेखर गुज्जेवार और धनपाल मडावी का समावेश है।

पति को रास्ते से हटाने का रचा षडयंत्र

कुरखेड़ा तहसील के जांभुलखेड़ा निवासी शानू पठान का सोनाली कंवर नामक विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की भनक सोनाली के पति जीतू कंवर को लगने के बाद वह दोनों के बीच बाधा बन गया। जिससे सोलानी ने अपने प्रेमी शानू के साथ मिलकर पति की हत्या करने का षडयंत्र रचा।

जिसके बाद सोनाली ने पति राजू को कोरची तहसील के खुर्शीपार गांव में बुलाया। जब वह दोनों अपने ससुराल जाने के लिए निकले तब सोनाली ने इस मामले की जानकारी शानू को दी। जिसे बाद शानू और उसके दोस्त बोगाटोला गांव के जंगल परिसर में उनकी वाहन रोक दी। और जीतू की तीखे हथियार से वार कर हत्या कर दी।

ऐसे आया मामला सामने

31 जनवरी को बोगाटोला के पास जब अज्ञात व्यक्ति शव जमीन में दफनाए हुए अवस्था में मिला तो, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्राप्त होकर हत्या कर उसका शव दफनाए जाने की बात स्पष्ट होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू किया। इसी बीच जांच के दौरान पता चला कि 20 जनवरी को जांभुलखेड़ा गांव के 4 लोग परिसर के किसी व्यक्ति के घर से टिकास ले जाने की जानकारी मिली।

जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर चोरों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी., अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद्र भोसले, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे के मार्गदर्शन में कोरची के थानेदार शैलेंद्र ठाकरे, सहायक पुलिस निरीक्षक मुकुंद देशमुख, पुलिस उपनिरीक्षक विकास चौव्हाण, प्रतीक्षा जंगठे आदि ने की।

Leave a Reply