‘रोज 2500 रुपये कमाता हूं…’, सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी ऑटो वाले की कमाई, जानें क्या बोले लोग?!


Auto Driver Video: मुंबई से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ऑटो में बैठा है और ड्राइवर से बातचीत कर रहा है. इस दौरान ड्राइवर अपनी कमाई बताने बताता है. ड्राइवर का कहना है कि वो रोजाना 2500 रुपये कमा लेता है और वो भी सारा खर्चा निकालने के बाद. इसके बाद वीडियो बना रहा लड़का हैरान रह गया. जब इस लड़के ने मुंबई शहर के महंगे खर्चों को लेकर बात की तो ऑटो वाले भैया का कहना था कि मुंबई में खर्चा जरूर ज्यादा है. लेकिन यहां पैसा भी खूब बरसता है, बस पकड़ने वाला होना चाहिए. चलिए देखते हैं इस ऑटो वाले ने अपनी कमाई को लेकर क्या खुलासे किए.

वायरल हो रहे वीडियो ने इंटरनेट पर तब बहस छेड़ दी, जब ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वो रोज 2500 रुपये कमाता है. इसके बाद लड़का हैरान रह गया. लड़का बताने लगा कि जब उसकी बीटेक के बाद पहली नौकरी लगी थी तब भी वो इतने रुपये नहीं कमाता था. इसके बाद लड़का हिसाब लगाकर बताता है कि 2500 रुपये के हिसाब से महीने के 75000 रुपये कमाते हैं. लड़का मजाक के मूड में आ जाता है और कहता है​​ कि कॉरपोरेट ऑफिस में बैठने से अच्छा है मुंबई में ऑटो चला लो. यहां रोज नए लोगों से मुलाकात भी होगी.

वीडियो देख छिड़ी बहस
वीडियो देखने के बाद लोगों की राय बंट गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है कि भारत में 30 हजार की नौकरी को सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन 75 हजार कमाने वाला ऑटो ड्राइवर उतना सम्मान नहीं पाता. इसको लेकर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, “वो ड्राइवर 16 घंटे मेहनत भी करता होगा.” दूसरे यूजर ने हंसते हुए लिखा, “50 हजार रेंट है वहां पर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उसका प्रमोशन भी नहीं होगा, वो लाइफटाइम यहीं पर रहेगा.” एक यूजर ने ​मजे लेते हुए लिखा, “भैया के पास टीम मेंबर की कोई वैकेंसी है क्या?”

किसने पोस्ट किया वीडियो?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @uvichar_ नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं.

Leave a Reply