
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल भारतीय टीम (Team India) का सामना जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe National Cricket Team) से होना है. भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है, तो हर हाल में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) को बड़े अंतर से शिकस्त देनी होगी. भारतीय टीम के लिए ये मैच बेहद जरूरी है, अगर टीम इंडिया बड़े अंतर से जीत हासिल नही कर सकी तो उसका बाहर होना तय है.
भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच मैच में अगर भारतीय टीम (Team India) को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो जिम्बाब्वे की टीम को साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ मिली हार से भी बड़े अंतर से शिकस्त देना होगा.
साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद निगेटिव में पहुंचा Team India का नेट रनरेट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में ग्रुप 1 में आमना-सामना हुआ. साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम ने 187 रन बनाए और भारत (Team India) के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा.
इसके बाद भारतीय टीम (Team India) बल्लेबाजी के लिए आई और बुरी तरह से साउथ अफ्रीका के सामने फ्लॉप रही. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम के लिए सिर्फ शिवम दुबे ही 42 रनों की पारी खेल सके, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 111 रन बनाने में सफल रही और टीम इंडिया को इस मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के इस हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 हो गया है.
जिम्बाब्वे को इतने रनों से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रख सकता है Team India
भारतीय टीम (Team India) को अगर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो उसे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा, इसके अलावा साउथ अफ्रीका के नेट रनरेट पर भी ध्यान देना होगा. अगर साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को शिकस्त दी तो फिर नेट रनरेट का मामला खत्म हो जाएगा, इसके बाद भारतीय टीम को बस जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम को शिकस्त देना होगा.
हालांकि अगर साउथ अफ्रीका की टीम को वेस्टइंडीज ने मात दिया तो भारतीय टीम को कल शाम होने वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच को कम से कम 77 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देना होगा, तभी NRR पॉजिटिव होगा, लेकिन अगर रन चेज करना पड़ा, तो तस्वीर और चुनौतीपूर्ण हो जाएगी.
जिम्बाब्वे की टीम अगर 150 से कम रन बनाती है, तो उसे 11 ओवरों में हासिल करना होगा. वहीं अगर जिम्बाब्वे की टीम 180 या 200 के स्कोर को बनाने में सफल रही, तो भारत को 15 ओवरों में इस मैच को जीतना होगा.





