
LPG Surcharge Complaint: क्या आपने हाल-फिलहाल में ध्यान दिया है कि रेस्टोरेंट में आपके पसंदीदा खाने के बिल में खाने की कीमत के अलावा कुछ ‘एक्स्ट्रा’ पैसे भी जोड़े जा रहे हैं? बीते कुछ समय से मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के कारण एलपीजी सप्लाई को लेकर देशभर में लोग चिंतित हैं. इसी बीच कुछ रेस्टोरेंट और फास्ट फूड कॉर्नर सिलेंडर सप्लाई में समस्या बताकर जैसा पैसे लेना शुरू कर दिए हैं. अगर आपके साथ भी रेस्टोरेंट या किसी फूड कॉर्नर पर बिल में LPG सरचार्ज या कोई दूसरा चार्ज जोड़कर जेब ढीली कर रहे हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.
दरअसल देश में LPG सिलेंडर सप्लाई को लेकर किल्लत की अफवाह है. इसी कारण से फास्ट फूड कॉर्नर और रेस्टोरेंट ने अतिरिक्त पैसे लेना शुरू कर दिया है. इस तरह से लिए जा रहे अतिरिक्त चार्ज की शिकायत आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर कर सकते हैं. कंज्यूमर अफेयर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. ट्वीट में लिखा है बिल में LPG Charges अगर दिखे तो सावधान हो जाएं. साथ ही इसकी शिकायत करने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर पर जारी किया गया है.
LPG के नाम पर ले रहे अतिरिक्त शुल्क
एक्स पर कंज्यूमर अफेयर्स ने जो ट्वीट किए हैं उसमें एक फोटो लगी है. इसमें गैस सप्लाई इश्यू के नाम पर अतिरिक्त चार्ज के रूप में 3 रुपये जोड़ा गया है. सरकार ने साफ किया है कि अगर आपके बिल में LPG Charges जैसे कोई अतिरिक्त चार्ज दिखें तो सावधान हो जाएं. उपभोक्ताओं को सिर्फ निर्धारित टैक्स के अलावा कोई और राशि नहीं देनी चाहिए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर बिल में कोई संदिग्ध या छिपा हुआ चार्ज नजर आए तो तुरंत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं.
फोन घुमाई और कर दीजिए शिकायत
तो अगर अब आप किसी रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने जाते हैं और बिल में LPG सप्लाई इश्यू के नाम पर अतिरिक्त पैसा जोड़ा हुआ दिखे तो इसे बिलकुल भी इग्नोर न करें और तुरंत शिकायत दर्ज करें. इसके लिए आपको किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है. आप सीधे अपने फोन पर 1915 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर व्हाट्सऐप के जरिए भी इसकी जानकारी दे सकते हैं.
WhatsApp के जरिए इस तरह करें शिकायत
रेस्टोरेंट बिल में अगर आप अतिरिक्त चार्ज दिखे तो आप व्हाट्सऐप नंबर 8800001915 पर भी मैसेज के जरिए शिकायत कर सकते हैं.
इसके लिए आपको नंबर पर सिर्फ एक Hi लिखना होगा.
इसके बाद चैट में दिए जा रहे ऑप्शन में से अपनी आवश्यकता के मुताबिक सिलेक्ट करते जाएं और इस तरह आप मैसेज के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं.





