
After Chandra Grahan 2026 Upay: चंद्र ग्रहण के सूतक और ग्रहण काल के अलावा ग्रहण खत्म होने के बाद भी कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. धर्म-शास्त्रों के अनुसार ग्रहण खत्म होते ही 3 काम तुरंत करें, वरना भारी नुकसान उठाना पड़ता है.
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
3 मार्च का चंद्र ग्रहण लग गया है, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में नजर आया और इसके सूतक काल के दौरान सारे शुभ काम, पूजा-पाठ पर रोक रही. साल 2026 का यह एकमात्र ग्रहण है जो भारत में नजर आएगा. इस चंद्र ग्रहण के खत्म होते ही कुछ जरूरी काम कर लें, वरना ग्रहण की नकारात्मक जीवन पर भारी पड़ सकती है.
शाम 7 बजे के बाद करें यह काम
आज का चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण समाप्त होते ही अपनी, मंदिर की और घर की शुद्धि जरूर करें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वरना ग्रहण की नकारात्मकता धन हानि, मान हानि, सेहत की हानि करवाती है.
स्नान करें
ग्रहण खत्म होते ही स्नान करें, हो सके तो नहाने के पानी में कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाकर स्नान करें. फिर मंदिर और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. इससे ग्रहण की नकारात्मकता खत्म होगी और हर जगह शुद्धता आएगी.
ग्रहण का दान
हर ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने का सबसे अच्छा तरीका और महत्वपूर्ण उपाय है दान करना. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गरीब-जरूरतमंदों को दान दें. दान में अनाज, कपड़े, भोजन का दान करें. यदि ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाया है तो ही उसका दान करें.
तुलसी पूजा
चंद्र ग्रहण के बाद तुलसी पर भी गंगाजल की कुछ बूंदें छिड़कें. इसके बाद संध्या वंदन करें. तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जलाएं. तुलसी जी और मां लक्ष्मी से धन-समृद्धि, खुशहाली देने की प्रार्थना करें.





