
Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल (ICC T20 World Cup 2026 Final) मुकाबला भारतीय टीम (Team India) ने 96 रनों से न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को हराकर अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम की इस जीत से कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश हैं, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ़ के साथ ही जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए उन्हें ‘राष्ट्रीय धरोहर’ घोषित कर दिया है.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस ट्रॉफी जीत के बाद अपने खिलाड़ियों की तारीफ़ की, सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Suryakumar Yadav ने बांधे अपने खिलाड़ियों के तारीफों के पूल
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को ‘राष्ट्रीय धरोहर’ बताया है. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया है. जसप्रीत बुमराह के इसी प्रदर्शन की वजह से सूर्यकुमार यादव ने इनकी तारीफ़ करते हुए कहा कि
‘‘बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं. मैं उन्हें राष्ट्रीय धरोहर कह सकता हूं. उन्हें पता है कि विकेट कैसे झटके जा सकते हैं, वह इस खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं.”
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को दिया इस विश्व कप जीत का क्रेडिट
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफों के पूल बांधे. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम किया था और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उस टाइटल को भारत डिफेंड करने में सफल रहा.
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि
‘‘मुझे लगता है अभी थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मैं निश्चित रूप से बहुत खुश हूं. यह लंबा सफर रहा है. यह 2024 विश्व कप के बाद शुरू हुआ. जय शाह, रोहित भाई, उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया और मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहां से यह लंबा सफर रहा और यहां आकर जीत हासिल करना सुखद है.”
रोहित शर्मा को इस ट्रॉफी जीत का क्रेडिट देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि
‘‘पिछले दो साल में हमने अच्छा क्रिकेट खेला है और हम बस 2024 विश्व कप में अपनाई गई आदतों का पालन करना चाहते थे. लड़कों ने इसे बहुत अच्छी तरह से अपनाया.”





