Transgender Murder In Ballia: बलिया में किन्नर रेखा का मर्डर हो गया है। पुलिस ने किन्नर रेखा के बारे में जांच शुरू की तो कथित रूप से उसकी हत्या करने वाले रवि गुप्ता ने भी फांसी लगा ली। इस मामले में इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

Ballia Murder Case: यूपी में बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में तब हड़कंप मच गया, जब एक ही घर से 2 शव बरामद हो गए। मृतकों में 25 साल के रवि गुप्ता और बीते 17 फरवरी से लापता किन्नर रेखा शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने रवि का शव कमरे से और किन्नर रेखा की बॉडी को चौथी मंजिल पर रखे बक्से से बरामद किया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।
पत्नी जगाने पहुंची तो फंदे से लटका मिला रवि
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात भोजन करने के बाद रवि गुप्ता घर की तीसरी मंजिल पर सोने चला गया। गुरुवार सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बक्से में बंद मिली किन्नर रेखा की लाश
मामले की जांच के दौरान घर की तलाशी ली गई, जहां चौथी मंजिल पर बने करकट शेड में रखे एक बड़े बक्से से किन्नर रेखा का शव बरामद हुआ। रेखा पिछले 2 दिनों से लापता थी। जांच में सामने आया कि सीसीटीवी फुटेज में रेखा को रवि गुप्ता के घर में प्रवेश करते देखा गया था, लेकिन बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया।
रवि से पुलिस ने किन्नर के बारे में की थी पूछताछ
इसी आधार पर पुलिस ने पहले रवि गुप्ता और उसके पिता विजय गुप्ता से पूछताछ की थी, हालांकि उस समय कोई ठोस सुराग नहीं मिला था। अब एक ही घर से दोनों शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। रवि ने आत्महत्या क्यों की? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। किन्नर रेखा की मौत कैसे हुई और उसका शव बक्से तक कैसे पहुंचा?
पुलिस रवि के पिता और पत्नी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।



