भागलपुर में पुलिस वाले ने बचा ली’ दो-दो जिंदगियां, मासूम संग खुदकुशी करने गई महिला को रोका.!

Bhagalpur News: डायल 112 के दारोगा सिकंदर कुमार की सूझबूझ ने दो जान को बचा लिया। घटना के वक्त वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने पुल पर मां-बच्चे को देखा। अनहोनी की आशंका पर वे बाइक रोककर नीचे उतरे और दोनों को ऊपर खींच लिया।

Bhagalpur police stops woman to end her life with her newborn viral video amazes internet

Bhagalpur Police Man Viral Video: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस ने एक महिला को उसके बच्चे के साथ आत्महत्या करने से रोक लिया। पुलिस जवान ने आखिर क्षण में महिला को बच्चा सहित विक्रमशिला सेतु से नीचे कूदने से रोका और एक साथ दो जिंदगियां बचा लीं। अब पुलिस जवान के इस नेक काम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख यूजर्स उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक महिला कथित तौर पर पति की बेवफाई से आहत थी। मूल रूप में शंकरपुर की रहने वाली महिला जीरा देवी ने बताया कि उसका पति किसी और महिला से बात करता है और उसे अपने साथ रखना चाहता है। ऐसे में पति के व्यवहार से परेशान होकर उसने अपने तीन महीने के बच्चे के साथ आत्महत्या करने का फैसला लिया। उसका एक और बच्चा है जो 10 साल का है।

महिला ने कहा कि उसने पति को चेतावनी दी थी कि अगर गैर-वैवाहिक संबंध खत्म नहीं करेंगे तो वो जान दे देगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन पति ने संज्ञान नहीं लिया और यह कहा कि वो जो चाहे कर सकती है। वो मर जाएगी तो वो दूसरी शादी कर लेगा। ऐसे में मंगलवार को वो आत्महत्या के लिए विक्रमशिला सेतु पर पहुंच गई।

हालांकि, डायल 112 के दारोगा सिकंदर कुमार की सूझबूझ ने दो जान को बचा लिया। घटना के वक्त वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने पुल पर मां-बच्चे को देखा। अनहोनी की आशंका पर वे बाइक रोककर नीचे उतरे और दोनों को ऊपर खींच लिया। बाद में उन्होंने महिला को समझाया और उन्हें विक्रमशिला टीओपी को सौंप दिया। बाद में संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइस के बाद महिला और बच्चे को परिजनों संग घर भेज दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में महिला ने अपने फैसले पर अफसोस जाहिर किया और कहा कि अब वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी। उसने कहा कि पारिवारिक विवाद से वो काफी परेशान थी, लेकिन अब वो समस्याओं का समाधान ढूंढेगी। इधर, SI सिकंदर कुमार ने कहा कि उन्हें दो जिंदगियों को बचाकर काफी अच्छा लग रहा है। अगर दोनों उनकी आंखों के सामने छलांग लगा देते तो वो गंगा में कूदकर भी दोनों की जान बचाने की कोशिश करते।

Leave a Reply