एकतरफा इश्क के जूनुन में शख्स ने खोया आपा, बीच सड़क विवाहिता पर बरसाईं गोलियां!

एकतरफा इश्क के जूनुन में शख्स ने खोया आपा, बीच सड़क विवाहिता पर बरसाईं गोलियां!

Punjab Crime News: पंजाब के तरन तारन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स पर एकतरफा प्यार का ऐसा पागलपन सवार हुआ कि उसने नवविवाहिता को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. इस हमले के बाद महिला बुरी तरीके से घायल हो गई, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है. पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना शनिवार की बताई जा रही है.

दरअसल, पूरी घटना जिले के कस्बा पट्टी की है. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. हालांकि, उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है. पीड़िता की पहचान रूबी मेहरा मार्डन कॉलोनी, पट्टी के रूप में हुई है. उसकी शादी हाल में ही हुई थी. जिस दौरान यह घटना हुई वह अपने पति के साथ स्कूटर से कहीं जा रही थी. उधर, हमलावर की पहचान करण के तौर पर हुई, जो उसी क्षेत्र का रहने वाला है.

क्या है पूरा मामला?
रूबी मेहरा की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. आरोपी करण शादी के पहले भी पीड़िता को परेशान करता था. रूबी की शादी हो जाने के बाद आरोपी आपा खो बैठा. बताया जाता है कि रूबी की शादी करण को बर्दाश्त नहीं हुई, जिसके कारण उसने ऐसे घातक हमले को अंजाम दिया.

सीसीटीवी में दिखा डरावना मंजर
तरन तारन में हुई ये हैरान करने वाली वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी ने रूबी के स्कूटर को रोका और कुछ बात की, फिर सिर में गोली दाग दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी.

पीड़िता अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स के अनुसार, गोली लगने के बाद रूही जमीन पर गिर गई और उसको स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है. साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है.

Leave a Reply