
Suryakumar Yadav Bowling Usman Tariq Action: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 27वां मैच आज खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की ज्यादा चर्चा हो रही है.
उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया और यूएसए के बल्लेबाजों को परेशानी हो चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम (Team India) के लिए उस्मान तारिक चुनौती हैं. भारतीय टीम अपनी तैयारी को करने के लिए उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को कॉपी कर रही है.
Suryakumar Yadav ने कॉपी किया उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन
भारतीय टीम ने आज होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) गेंदबाजी करते नजर आए. सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन कॉपी करते हुए नजर आए. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को गेंदबाजी की.
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन काफी अलग है, वो गेंद फेंकने से पहले थोड़े देर रुक जाते हैं और इसी बीच उन्हें पता चल जाता है कि बल्लेबाज क्या करने वाला है, ऐसे में उन्हें बड़े शॉट खेलना बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो जाता है.
Rain might have mercy on Pakistan but Abhishek Sharma won’t
SKY gearing him up to face Usman Tariq’s Bowling
—
(@was_groottt18) February 14, 2026
उस्मान तारिक ने पिछले 3 मैचों में झटके हैं 10 विकेट
उस्मान तारिक ने अपना टी20 विश्व कप डेब्यू अभी हाल ही में यूएसए के खिलाफ किया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किया है. उस्मान तारिक अब तक पाकिस्तान के लिए 4 मैच खेल चुके हैं और 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन में ठहराव है, जो उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है.
भारतीय टीम उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन का अभ्यास कर रही है. भारत ने अगर उस्मान तारिक की पिटाई कर दी, तो उनका गेंदबाजी एक्शन बाकी सभी टीमों के लिए खेलना आसान हो जाएगा.


(@was_groottt18) 




