भारत को मिला शोएब अख्तर से भी घातक गेंदबाज, IPL में किसान के बेटे ने डाली सबसे तेज गेंद

IPL 2026 Fastest Ball

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, आईपीएल एक ऐसा मंच है, जिससे भारतीय टीम को कई बड़े खिलाड़ी मिलते हैं. हर बार आईपीएल से नई प्रतिभा देखने को मिलती है. कल रात भी कुछ ऐसा भी देखने को मिला था. गुजरात टाइटंस से एक ऐसा गेंदबाज मिला है, जिसने अपने गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

इस गेंदबाज ने सबसे तेज गेंद डालकर सभी को अपना फैन बना लिया है. इस गेंदबाज ने आईपीएल का सबसे तेज गेंद डाला है, दूसरे नंबर पर एनरिक नॉर्खिया मौजूद हैं.

गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा ने डाला IPL का सबसे तेज गेंद

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने कल अपनी गेंदबाजी से सभी को अपना फैन बना लिया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अशोक शर्मा ने 154.2 Km/h की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में यह किसी भी गेंदबाज की ओर से फेंकी गई सबसे तेज गेंद है. इस मामले में दूसरे नंबर पर एनरिक नॉर्खिया है जिन्होंने 150.9 की गति से सबसे तेज गेंद फेंकी है.

बड़े भाई की कुर्बानी ने बनाया अशोक शर्मा को गेंदबाज

अशोक शर्मा एक बेहद ही गरीब किसान परिवार से आते हैं, उनके बड़े भाई अक्षय भी क्रिकेट खेलते थे, लेकिन घर की स्थिति सही न होने के कारण उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया और छोटे भाई अशोक की मदद करने लगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अक्षय ने अशोक के लिए क्रिकेट छोड़ दिया और अपने पिता के साथ मिलकर अशोक के सपने को पूरा करने में जुट गए थे.

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस की टीम ने 90 लाख में खरीदा और अपनी टीम का हिस्सा बनाया. अब मौका  मिलते ही इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का परिचय सभी से करा दिया है.

IPL 2026 की 5 सबसे तेज गेंद

  1. 154.2 kmph – अशोक शर्मा (GT)
  2. 150.9 kmph – एनरिक नॉर्टजे (LSG)
  3. 149.7 kmph – कार्तिक त्यागी (KKR)
  4. 149.1 kmph – कगिसो रबाड़ा (GT)
  5. 145.6 kmph – जेमी ओवर्टन (CSK)

IPL इतिहास की सबसे तेज गेंदें

  1. 157.71 km/h – शॉन टेट (Rajasthan Royals, 2011)
  2. 157.4 km/h – गेराल्ड कोएट्जी (Mumbai Indians, 2024)
  3. 157.3 km/h – लॉकी फर्ग्यूसन (Gujarat Titans, 2022)
  4. 157.0 km/h – उमरान मलिक (Sunrisers Hyderabad, 2022)
  5. 156.7 km/h – मयंक यादव (Lucknow Super Giants, 2024)
  6. 156.22 km/h – एनरिक नोकिया (Delhi Capitals, 2020)
  7. 154.2 km/h – अशोक शर्मा Sharma (Gujarat Titans, 2026)

Leave a Reply