
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच खेला जाना है, जो भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) ने कोलंबो की उड़ान भर ली है और श्रीलंका पहुंच चुकी है. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं और जीतकर 4-4 अंको के साथ टॉप 2 में बनी हुई हैं.
अब इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं दूसरी टीम को 1 मैच और इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे, लेकिन इससे पहले जानते हैं 15 फरवरी को कोलंबो का मौसम कैसा रहने वाला है.
IND vs PAK मैच पर है बारिश का साया
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जाना है. इस मैच से पहले मौसम विभाग ने एलर्ट जारी किया है और मौसम विभाग की माने तो 15 और 16 फरवरी को कोलंबो में झमाझम बारिश के साथ आंधी और तूफ़ान आने की सम्भावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन करीब 4 घंटे की बारिश होने के अनुमान जताए जा रहे हैं. बात सिर्फ बारिश तक नहीं रुक रही है, बल्कि 26% तूफान आने के भी आसार जताए जा रहे हैं.
क्रिकेट फैंस के लिए ये खबर बेहद मायूस करने वाली है. भारतीय फैंस इस मैच को देखना चाहते हैं, आईसीसी को भी इस मैच से अच्छे खासे पैसे मिलते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी वजह से पाकिस्तान के बॉयकॉट के ऐलान के बावजूद भी आईसीसी ने उन्हें धमकी देकर इस मैच के लिए मनाया है.
पाकिस्तान ने किया था IND vs PAK मैच खेलने से इनकार
पाकिस्तान की सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया था कि वो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा जरुर लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में हिस्सा नही लेगी. हालांकि उसके बाद आईसीसी का हंटर पाकिस्तान के उपर चला और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने की हामी भरी.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच इस बार बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी श्रीलंका की परिस्थिति के हिसाब से बेहद मजबूत नजर आ रही है. हालांकि भारतीय टीम के आंकड़े टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के सामने बेहद शानदार है, टी20 विश्व कप में भारत ने 7 मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान अब तक सिर्फ 1 मैच ही जीत सकी है.



