टी20 विश्व कप 2026, भारत ने जीता अब संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

ICC T20 World Cup 2026 Team India

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026), भारत की जीत के साथ खत्म हो चूका है. भारतीय टीम (Team India) ने सुपर 8 में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) में मिली शिकस्त के बाद जबरदस्त पलटवार किया और उसके बाद लगातार 4 मैचों को एकतरफा तरह से जीतकर इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है.

भारत की इस जीत के साथ ही 5 खिलाड़ियों का टी20 करियर अब खत्म हो चूका है, अब ये खिलाड़ी शायद ही अगले टूर्नामेंट में खेलते नजर आने वाले हैं. इन खिलाड़ियों में एक नाम भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का है.

T20 World Cup के बाद अब संन्यास ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर अब खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव जल्द ही इस फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा 4 और खिलाड़ी भी आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (ICC T20 World Cup 2028) से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अब 35 साल से अधिक उम्र के हो चुके हैं, ऐसे में अब भारत को विश्व कप जीताने के बाद वो टी20 से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव के लिए ये परफेक्ट समय है. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी भी भारत के लिए 1 टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं.

सूर्यकुमार यादव ने इच्छा जताई है कि वो भारत के लिए 2028 का ओलंपिक और आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (ICC T20 World Cup 2028) जीतना चाहते हैं.

बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के टी20 करियर पर तलवार लटक रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बाबर आजम के टी20 करियर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में शर्मनाक हार की वजह बाबर आजम को पाकिस्तान ने माना है.

ऐसे में वनडे और टेस्ट पर फोकस करने के लिए बाबर आजम, टी20 फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

आदिल राशिद

आदिल राशिद की बात करें तो उनके दम पर इंग्लैंड ने 2 टी20 विश्व कप अपने नाम किया है, लेकिन अब ये खिलाड़ी 38 साल का हो चूका है और ऐसे में अब इस फ़ॉर्मेट से ये खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकता है. हालांकि अभी इस उम्र में भी आदिल राशिद स्पिनरों की मददगार पिच पर अकेले ही विरोधी टीम को हराने का दमखम रखते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी अब अपने उम्र की वजह से इस फ़ॉर्मेट में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पा रहे हैं. ग्लेन ग्लेन मैक्सवेल अब 37 साल के हो चुके हैं. टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन की वजह से ग्लेन मैक्सवेल अब संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के दिग्गज आलराउंडर मोहम्मद नबी अब 41 साल के हो चुके हैं. मोहम्मद नबी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे उम्रदराज टी20 खिलाड़ी हैं. मोहम्मद नबी ने पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि टी20 विश्व कप 2026 उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है, ऐसे में अब वो कभी भी टी20 से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

Leave a Reply