
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरा दिन है जब मार्केट अपने मोमेंटम को संभाल नहीं पा रहा है. सोमवार की तरह आज 17 मार्च की भी तेजी के साथ खुला शेयर बाजार साढ़े 11 बजने के साथ ही गिरने लगा. सेंसेक्स जो 203 अंकों की बढ़त के साथ खुला था दिन चढ़ने के साथ ही गिरने लगा और सेंसेक्स 150 अंक फिसलकर 75,360.21 अंक पर ट्रेड कर रहा है. एक समय ऐसा भी था जब सेंसेक्स 500 अंकों का उछाल हासिल कर चुका था, लेकिन अगले ही पल वो दिन से हाई लेवल से 650 अंक तक फिसल गया. बाजार लाल और हरे निशान के बीच कंफ्यूजन की स्थिति में दिख रहा.
शेयर बाजार में क्यों नहीं टिक रही तेजी
ग्लोबल मार्केट में तेजी से भारतीय शेयर बाजार को बल मिला और सेंसेक्स तेजी के साथ खुला. सुबह 09:50 बजे सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा तो, निफ्टी 70 अंक ऊपर 23,475 के आसपास ट्रेड कर रहा था. करीब 10:30 बजे सेंसेक्स 500.05 अंक बढ़कर 76,002.91 के स्तर पर पहुंच दया. निफ्टी 164.80 अंक की बढ़त के साथ 23,571.75 पर पहुंच गया, लेकिन Sensex की ये तेजी बहुत देर टिक वहीं पाई . 11:30 बजते ही मार्केट लाल निशान के साथ फिसलने लगा. सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 650 अंक तक फिसल गया. मजबूत ग्लोबल संकेतों, वैल्यू बायिंग के दम पर सेंसेक्स उछला तो, लेकिन ज्यादा देर तक उस तेजी को बनाकर नहीं रख सका. बाजार की इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह निवेशकों की मुनाफावसूली रही. निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा काटना शुरू किया.
मजबूत शुरुआत के बाद क्यों फिसल रहा बाजार ?
बीते दो दिनों से ऐसा दिख रहा है, जब बाजार चढ़ने के बाद फिसल जा रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 17 मार्च की शुरुआत पॉजिटिव रही, लेकिन बाजार उस तेजी का कायम नहीं रख सका. घंटेभर तक गिरने के बाद बाजार ने फिर से रिकवरी पर जोर लगाया. जियोपॉलिटिक टेंशन, कच्चे तेल की कीमत और युद्ध के डरा बाजार खुद को संभाल नहीं पा रहा है. शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट में प्रॉफिट बुकिंग से लेकर विदेशी निवेशकों का रोल दिखा. ये हालात एक घंटे में फिर से बदले और एशियाई बाजारों में तेजी ने लौट आई. ग्लोबल तनाव के बीच बाजार हर घंटे रंग बदल रहा है. घंटे भर लाल रंग से रंगा बाजार सेंसेक्स फिर से हरे रंग से रंग गया. सेंसेक्स 42 अंकों की तेजी के साथ 75,534.80 अंक पर पहुंच गया.




