
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के अंतिम सुपर 8 में भारतीय टीम (Team India) का सामना वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) से होना है. भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच ये मैच आज शाम 7 बजे खेला जायेगा. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर इस विश्व कप में खत्म हो जाएगा.
भारतीय टीम (Team India) इस मैच में कुछ बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.
संजू और अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत
वेस्टइंडीज के खिलाफ आज करो या मरो के मैच में पिछले मैच की तरह आज एक बार फिर संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकती है. पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए पारी की शुरुआत किया था और रनों का अंबार लगाया था, जिसके बाद नीचे के बल्लेबाज आकर तेज पारी खेल सके थे.
वहीं आज एक बार फिर ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है, इसके साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नंबर 4 पर खेलते नजर आने वाले हैं.
मिडिल ऑर्डर और बतौर आलराउंडर इन खिलाड़ियों को मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस करो या मरो के मैच में मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव के बाद नंबर 5 पर तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है, वहीं नंबर 6 पर हार्दिक पंड्या और नंबर 7 पर शिवम दुबे खेलते नजर आने वाले हैं. वहीं भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव गेंदबाजी में देखने को मिलेगा.
भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी और उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को मौका दिया जा सकता है. रिंकू सिंह बल्लेबाजी के अलावा कुछ ओवर स्पिन के भी डाल सकते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं बतौर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है. हालांकि कोलकाता की पिच को देखते हुए अर्शदीप सिंह की जगह पर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह.




