अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित मडराक थाना इलाके के पड़ियावली गांव में बुधवार को होली के दिन दो गुटों के बीच हिंसक विवाद हो गया। देखते ही देखते वहां जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई।

holi celebrations turn violent in aligarh police officer among three injured

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित मडराक थाना इलाके के पड़ियावली गांव में बुधवार को होली के दिन दो गुटों के बीच हिंसक विवाद हो गया। देखते ही देखते वहां जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने छत पर चढ़कर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में दो लोगों को छर्रे लग गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने हमलावर को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर भी ईंट-पत्थर फेंके।

इस पथराव के दौरान मडराक थाने के एसएसआई धर्मपाल सिंह के सिर पर पत्थर लग गया, जिससे वे घायल हो गए। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने आरोपी को भीड़ से सुरक्षित बचाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक इस संघर्ष की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। लोगों के बीच चर्चा है कि महिलाओं के मध्य हुई कहासुनी से यह पूरा विवाद शुरू हुआ था। फिलहाल पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है।

जानिए क्या कुछ है पूरा मामला?

यह पूरी घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी कैलाश (पुत्र परम) का मनीष वार्ष्णेय के साथ किसी बात को लेकर अचानक झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच यह बहस इतनी उग्र हो गई कि गुस्से में आकर कैलाश अपनी छत पर चढ़ गया और उसने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की चपेट में आने से मनीष के सीने के आस-पास छर्रे जा लगे, जिससे वह घायल हो गया।

गुस्साई भीड़ ने किया पथराव

गोलीबारी में वहां से गुजर रहे राहगीर जसवंत (पुत्र नवाब सिंह) को भी छर्रे लगे। इससे गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा रोड के निजी अस्पताल पहुंचाया। इस बीच आक्रोशित लोग हमलावर की ओर दौड़े, लेकिन उसने गेट अंदर से बंद कर लिया। भीड़ का गुस्सा देखकर पुलिस उसके घर के बाहर खड़ी हो गई। इसके बावजूद बेकाबू लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की और जमकर पथराव किया।

अलीगढ़ पुलिस के समझाने पर भी भीड़ नहीं मानी और लगातार पथराव जारी रखा। मजबूरन पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद आरोपी को सुरक्षित बचाकर हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात अमृत जैन और सीओ महेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और हालात को संभाल लिया। इस हिंसक वारदात के बाद से गांव में अब भी तनावपूर्ण शांति कायम है।

घटना पर क्या बोले एसएसपी?

एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार, पुलिस ने पथराव व फायरिंग की सूचना पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जांच में साफ हुआ कि विवाद दो पड़ोसियों के बीच का है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चलाईं, जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अब विवाद के असल कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply