
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में कल रात CSK का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से हुआ, जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) की शतकीय पारी और आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के अर्द्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए.
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन उन्होंने बेहद खराब बल्लेबाजी की. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ ट्रिस्टन स्टब्स और पथुम निशांका के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज नही चल सका और निर्धारित 20 ओवरों में 189 रनों पर आलआउट हो गई. इसके बाद आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है.
IPL 2026 Points Table में हुआ बड़ा उल्टफेर
आईपीएल 2026 के मौजदा पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. राजस्थान के 8 अंक हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है. पंजाब ने 4 मैच खेले हैं और 3 में उसे जीत मिली है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पंजाब का एक मैच बारिश से रद्द हुआ था. पंजाब के 7 अंक हैं.
तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक हैं. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके 4 मैचों में दो जीत और दो हार के बाद 4 अंक हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में दो जीत और एक बार के बाद 4 अंकों के साथ पांचवें, सनराइजर्स हैदरबाद 4 मैचों में 1 जीत के साथ छठे, गुजरात 3 मैचों में एक जीत और दो हार के बाद सातवें स्थान पर है.
इसके बाद मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आखिरी में कोलकाता नाइट राइडर्स है. बता दें, टॉप-4 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी.

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता अपना पहला मैच
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो अब तक इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. हालांकि पिछले मैच में सीएसके ने शानदार वापसी की है. सीएसके के लिए पहले संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 115 रन बनाए. वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 59 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार बल्लेबाजी और उसके बाद शानदार फील्डिंग की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल की और इस टूर्नामेंट में ये उनकी पहली जीत है. IPL 2026 Points Table में सीएसके का खाता भी खुल गया है.





