IPL 2026 Points Table: LSG की जीत ने बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का समीकरण, अब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें

LSG vs KKR IPL 2026

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम का सामना केकेआर (KKR) की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी (LSG) के सामने केकेआर ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए.

एलएसजी की टीम ये मुकाबला गंवा चुकी थी, लेकिन अंत में आकर मुकुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर अपने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी, जिसके बाद अब पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

LSG की जीत से IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर

आईपीएल 2026 में LSG की टीम की जीत ने पॉइंट्स टेबल का समीकरण बिगाड़ दिया है. लखनऊ सुपर जायंटस ने अंतिम गेंद पर जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उल्टफेर कर दिया है. LSG की टीम इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप 5 में आ गई है, वहीं केकेआर की टीम अब 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमे से 9 टीमों का खाता खुल चूका है, लेकिन 10वीं टीम सीएसके का खाता नही खुल सका है. सीएसके की टीम 3 मैच खेल चुकी है और तीनों ही मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर की टीम भी अब तक कोई मैच नही जीती है, 1 मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ रद्द होने के बाद उन्हें 1 अंक मिला है.

पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 पर इन टीमों का है कब्जा

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो नंबर 1 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसने अपने सभी 3 मैचों में जीत हासिल की है और 6 अंको के साथ नंबर 1 पर है, वहीं नंबर 2 पर पंजाब किंग्स है, जिसने 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है, जबकि तीसरा मैच केकेआर के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ था.

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 3 मैच में 3 जीत और 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि पंजाब किंग्स 5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर आरसीबी 4 अंक के साथ है. चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स भी 4 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं कोलकाता को हराकर अब लखनऊ 4 अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

छठे नंबर पर हैदराबाद 2 अंक के साथ बनी हुई है, जबकि गुजरात के पास भी 2 अंक हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन वह सातवें नंबर पर है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस भी 2 अंक के साथ आठवें नंबर पर है.

Leave a Reply