
US Iran War: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अब परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि शनिवार को ईरान ने अराद और डिमोना (Dimona) शहर पर हमले किए। इजरायली सेना ने कहा कि ईरान ने मिसाइल के जरिए डिमोना शहर पर हमला किया। इस हमले में 47 लोग घायल हो गए। डिमोना शहर में इजरायल का अत्यंत संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है।
बता दें कि हाल ही में इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र नतांज पर एयर स्ट्राइक की थी। अब अराद और डिमोना में हुए मिसाइल हमले को इसी के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। इजरायल के सेना प्रमुख जनरल एयाल जमीर ने कहा, “यह युद्ध अभी खत्म होने से बहुत दूर है।” वहीं ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने जताई चिंता
इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि वह नतांज और इजरायल के परमाणु केंद्र पर हुए हमलों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी जगह से असामान्य रेडिएशन की पुष्टि नहीं हुई है।
कई बच्चे भी घायल
बता दें कि डिमोना शहर में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं, जिसके चलते इसे “लिटिल इंडिया” भी कहा जाता है। राहत एजेंसी मागेन डेविड एडोम (MDA) के अनुसार, घायलों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वह शरपनल (मिसाइल के टुकड़ों) की चपेट में आ गया। इसके अलावा, 30 साल की एक महिला कांच के टुकड़ों से घायल हुई, जबकि 31 अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं या वे भागते समय गिरकर घायल हो गए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। करीब 14 लोगों को मानसिक आघात (एंग्जायटी) के चलते सोरोका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, मिसाइल एक कम्युनिटी बिल्डिंग पर गिरी, जिससे आसपास के पुराने घर ढह गए। “ज्यादातर लोग शेल्टर में थे, इसलिए बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन एक बच्चा बाहर रह गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।”
मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे डिफेंस सिस्टम
इजरायली सेना इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने माना कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल को रोकने में असफल रही। सेना ने कहा कि इंटरसेप्टर सक्रिय किए गए थे, लेकिन वे मिसाइल को गिराने में नाकाम रहे। “इस घटना की जांच की जाएगी,” सेना ने बयान में कहा।
‘लिटिल इंडिया’ क्यों है डिमोना?
डिमोना शहर में करीब 7,500 भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं, जो यहां की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत हैं। इनमें से अधिकतर लोग महाराष्ट्र से जुड़े हैं और आज भी भारत से गहरा सांस्कृतिक रिश्ता बनाए रखते हैं।
शहर की गलियों में मराठी भाषा सुनाई देती है और यहां कई भारतीय दुकानें हैं, जहां ‘सोनपापड़ी’, ‘गुलाब जामुन’, ‘भेलपुरी’ और ‘पापड़ी चाट’ जैसे लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स आसानी से मिल जाते हैं। क्रिकेट भी यहां के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस हमले ने न केवल इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि भारत से जुड़े इस खास समुदाय को भी गहरे झटके दिए हैं।
इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब परमाणु ठिकानों तक पहुंच गया है. नतांज पर पर इजरायली हमले के बाद अब ईरान ने जबरदस्त पलटवार किया है. इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की है कि शनिवार को ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजरायल के अराद और डिमोना (Dimona) शहर पर हमले कर दिए। शनिवार को ही अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र नतांज पर एयरस्ट्राइक की थी और अब अराद और डिमोना में हुए मिसाइल हमले को इसी के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।
गौर करने वाली बात ये है कि डिमोना शहर में इजरायल का अत्यंत संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है। इजरायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडम (MDA) के अनुसार, हमले के तुरंत बाद उनकी टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं।





