इराक में अमेरिकी सेना के हेडक्वार्टर पर ईरान का ड्रोन अटैक, इजरायल पर ठोकी मिसाइलें!!


US-Israel Iran Strike Latest News & LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग गुरुवार को छठवें दिन में प्रवेश कर गई है. दोनों तरफ से हो रहे लगातार हमलों से यह तय हो गया है कि मिडिल ईस्ट में जारी यह संकट अभी कुछ दिनों तक चलेगा. हालात सुधरने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. जिन देशों के नागरिकों को संकट का सामना करना पड़ रहा है, उसमें अरब के कई मुस्लिम देश शामिल हैं. ईरान अलग-अलग देशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों और सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. लगातार हो रहे हमलों और जवाबी हमलों के बीच अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में अब तक जान गंवाने वालों की तादाद एक हजार से ज्यादा हो गई है. वहीं, लेबनान में करीब 60, इजरायल में लगभग एक दर्जन लोगों की जान गई है. इस संघर्ष में अब तक अमेरिका के 6 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है. इजरायल ने बुधवार को ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले किए. इलेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.

Middle East Crisis: फारस की खाड़ी में बहामास के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर ईरान का हमला
विस्फोटकों से लदी ईरान की एक रिमोट-कंट्रोल बोट का इस्तेमाल बहामास के झंडे वाले ऑयल टैंकर ‘सोनांगोल नामीबे’ को निशाना बनाने के लिए किया गया. यह टैंकर इराकी जलक्षेत्र में खड़ा था. सूत्रों ने बताया कि फारस की खाड़ी में इराक के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) में किसी जहाज पर यह पहला दर्ज हमला है, जो 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका के नेतृत्व में शुरू हुए हमलों के बाद सामने आया है.

Iran Attack on Israel: ईरान ने इजरायल पर खोर्रमशहर-4 मिसाइलों से किया बड़ा हमला
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने गुरुवार को इजरायल की राजधानी तेल अवील पर खोर्रमशहर-4 मिसाइलें दागने का दावा किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईआरजीसी के पब्लिक रिलेशंस विंग ने बताया कि 1 टन वारहेड से लैस इन मिसाइलों को ‘या हसन इब्न अली’ कोडनेम के तहत तेल अवीव, बेन गुरियन एयरपोर्ट और इसी एयरपोर्ट पर स्थित इजरायली वायुसेना के 27वें स्क्वाड्रन की ओर दागा गया. आईआरजीसी ने दावा किया है कि खोर्रमशहर-4 मिसाइलें इजरायल की 7 लेयर वाले एयर डिफेंस को भेदने में कामयाब रहीं और दुश्मन के लिए जहन्नुम जैसी स्थिति पैदा हुई. IRGC ने यह भी दावा किया कि ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत खाड़ी क्षेत्र में स्थित 20 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत भी शामिल हैं.

West Asia Conflict: अजरबैजान ने ईरान पर ड्रोन हमले का लगाया आरोप, दो नागरिक घायल
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईरान ने उसके एक्सक्लेव नखचिवन पर ड्रोन हमला किया है. मंत्रालय के बयान के अनुसार, एक ड्रोन नखचिवन एयरपोर्ट के पास गिरा, जबकि दूसरा एक स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इस घटना में दो नागरिकों के घायल होने की बात अजरबैजान ने कही है. हालांकि, अजरबैजान पर हमले को लेकर ईरान ने अब तक कोई आधिकारिक स्वीकारोक्ति नहीं की है. मंत्रालय का कहना है कि युद्ध के दौरान ईरान के हमले अनियमित रूप से फैलते जा रहे हैं और इनमें क्षेत्रीय देशों के साथ-साथ अन्य इलाके भी प्रभावित हो रहे हैं.

Leave a Reply