
Ishan Kishan on Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के लिए भारतीय टीम (Team India), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में श्रीलंका पहुंच चुकी है. भारत में पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक (Usman Tariq) को लेकर काफी चर्चा है, यूएसए (USA Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाड़ी और फैंस उस्मान तारिक पर चकिंग का आरोप लगा चुके हैं.
ऐसे में भारत में भी उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा है. अब उस्मान तारिक को लेकर भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चुप्पी तोड़ी है. ईशान किशन ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
Ishan Kishan ने कहा उस्मान तारिक के बारे में नही सोच रही टीम इंडिया
उस्मान तारिक को लेकर भले ही भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट और क्रिकेट फैंस चर्चा कर रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम इस बारे में नही सोच रही है. अभी हाल ही में भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ मैच खेला, इस दौरान नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भारत के सामने गेंदबाजी की और सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट झटके, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया 200 रनों के पार पहुंचने में सफल रही.
गेरहार्ड इरास्मस का स्लिंगिंग एक्शन उस्मान तारिक जैसा ही है. हालांकि ईशान किशन (Ishan Kishan) का मानना है कि भारतीय टीम, गेरहार्ड इरास्मस को उस्मान तारिक के तैयारी के रूप में नही देख रही है.
उस्मान तारिक को लेकर बोले Ishan Kishan
ईशान किशन ने साफ तौर पर इस बात को बोल दिया है कि टीम इंडिया बॉल को देखने और नैचुरल खेलने पर फोकस करेगी. ईशान किशन ने कहा कि
“हमने पहले ही तैयारी कर ली है. यह बस बॉल को देखने और अपना नैचुरल गेम खेलने के बारे में है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर बॉल हिट करने के लिए है, तो हम उसके लिए जाएंगे. लेकिन हमें अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा.”
भारत और पाकिस्तान के बीच का ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है और इस मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहने वाला है. पाकिस्तान की टीम के पास अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सैम अयूब के साथ उस्मान तारिक के रूप में स्पिनर्स मौजूद हैं, ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
Big words from Ishan Kishan at the presser
“We’re already prepared for Usman Tariq. We’ll play the ball, not the bowler. And if it’s in our zone, it’s going out of the park.”
Fearless intent. Clear plan. No mind games just pure attacking cricket.
#INDvsPAK…— Ankit Malik (@ankitmalik22) February 13, 2026
ALSO READ:
Big words from Ishan Kishan at the presser 







