झांसी का अय्याश डॉक्टर: 3 शादियां,ˈ नशा देकर रे/प और अब अपनी ही बेटी को पहचानने से इनकार; सच्चाई उगलवाएगा DNA टेस्ट!

wife alleges serious charges against government doctor demands dna test

Jhansi News: बुंदेलखंड की धरती से एक सरकारी डॉक्टर की काली करतूतों का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर आरोप लगाया है कि उसने ना केवल उसे शादी के नाम पर धोखा दिया, बल्कि वह अब अपनी….

Jhansi News: बुंदेलखंड की धरती से एक सरकारी डॉक्टर की काली करतूतों का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर आरोप लगाया है कि उसने ना केवल उसे शादी के नाम पर धोखा दिया, बल्कि वह अब अपनी 5 साल की मासूम बेटी को भी अपनाने से इनकार कर रहा है। मामला अब पुलिस की चौखट से होते हुए ‘DNA टेस्ट’ तक पहुंच गया है।

यूनिवर्सिटी हॉस्टल से शुरू हुई ‘हवस’ और धोखे की कहानी
पीड़िता के अनुसार, यह कहानी साल 2020 में शुरू हुई थी। वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी, तभी उसकी मुलाकात सरकारी डॉक्टर राजवीर से हुई। दोस्ती का भरोसा देकर डॉक्टर ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और बाद में शादी का झांसा देने पर दोनों ने 1 मई 2020 को शादी कर ली।

डॉक्टर या ‘सीरियल मैरिज’ का शौकीन?
महिला का आरोप है कि डॉक्टर राजवीर शादी करना नहीं, बल्कि शादियां ‘कलेक्ट’ करना जानता है। पीड़िता ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि डॉक्टर ने उससे पहले भी एक शादी की थी। उससे शादी करने के बाद उसने भिंड की एक अन्य महिला से भी शादी कर ली। आरोपों के मुताबिक, उसने अपनी पहली पत्नी की हत्या तक कर दी थी (जिसका दावा खुद डॉक्टर के माता-पिता ने किया)। आरोपी शादी के सारे सबूत, फोटो और दस्तावेज मिटाने में माहिर है ताकि बाद में मुकर सके।

मासूम बेटी को अपनाने से इनकार, तमंचे के बल पर मारपीट
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे घर में कैद करके रखा गया और तमंचा दिखाकर मारपीट की गई। अब वह डॉक्टर अपनी 5 साल की बेटी को पहचानने तक से इनकार कर रहा है। उसका कहना है कि उसका महिला से कोई संबंध ही नहीं है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हार मानकर पीड़िता ने डीआईजी (DIG) से गुहार लगाई और अब आरोपी डॉक्टर व बच्ची का DNA टेस्ट कराया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई
झांसी पुलिस ने महिला थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply