अभी अभीः मशहूर ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर टूटा दुखों का पहाड-गम में डूबे लोग!


नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया से एक बुरी खबर आई है. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए. अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद भी दोनों परिवार के साथ वहीं मौजूद हैं.

सिद्धार्थ पर टूटा दुखों का पहाड़

इंडिया टुडे/आजतक करीबी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और यह नुकसान सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा है.

डैशिंग लुक में स्पॉट हुए Sidharth Malhotra
पिछले साल एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी-कभी अफसोस होता है कि वह काम के कारण मुंबई में रहते हैं, जबकि उनकी मां दिल्ली में अकेले रहकर पिता की देखभाल करती हैं.

सिद्धार्थ ने कहा था- मेरे पिता काफी समय से ठीक नहीं हैं. कई बार डर या गुस्से की वजह से मैं अपनी मां पर थोड़ा सख्त हो जाता था, क्योंकि वही उनकी दवाइयों और देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. पापा खुद ठीक हालत में नहीं थे कि ये सब कर सकें. तभी मुझे एहसास हुआ कि मां हमसे कई बातें छिपा लेती थीं, खासकर पापा की सेहत को लेकर. मुझे थोड़ा शर्मिंदगी महसूस हुई कि मैंने उन सालों में उनके त्याग को सही तरह से समझा ही नहीं. पापा की तबीयत से पहले के कई सालों में मां ने बहुत बलिदान दिए, जिनका मुझे अंदाजा भी नहीं था. अब मुझे एहसास है कि मुझे उनके साथ ज्यादा संवेदनशीलता और प्यार से पेश आना चाहिए था और उम्मीद है कि अब मैं उस कमी को पूरा कर पाऊंगा.

सेना में थे सिद्धार्थ के पिता

सिद्धार्थ के पिता सुनील मर्चेंट नेवी में कप्तान थे. वो पैरालाइज्ड थे. वो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. ‘योद्धा’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते और व्हीलचेयर पर उनका हाथ थामे देखा गया था. वहीं कियारा संग वेडिंग रिसेप्शन के दिन भी कपल उनकी देखभाल करता दिखा था. कई तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा ने उनके साथ पोज किया था. साथ ही बार-बार हालचाल लेते दिखे थे. फैंस ने उनके इस जेस्चर की बहुत सराहना की थी. सुनील मल्होत्रा के निधन से परिवार और करीबी लोग बेहद दुखी हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी संवेदना व्यक्त की है.

Leave a Reply