‘मेरे लौंडे का स्कूल में भौकाल नहीं!’ कनपुरिया पापा का वीडियो वायरल, लोगों ने ली जमकर मौज…

A Kanpur man’s hilarious rant about his son’s low popularity in school has gone viral on social media.

Parenting Humor Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ठेठ कनपुरिया शख्स अपने बेटे की स्कूल में कम पॉपुलैरिटी को लेकर अनोखे अंदाज में चिंता जताता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर shanushuklacomedyvlogs नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

वीडियो में शख्स कहता है कि वह अपने बेटे को टिफिन देने स्कूल गया तो उसका “दिल टूट गया।” वह हैरानी जताते हुए कहता है कि आजकल के बच्चों को न चपरासी जानता है, न टीचर और न ही दूसरे बच्चे। यहां तक कि टिफिन देने के लिए उससे बच्चे का सेक्शन और रोल नंबर पूछा गया।

पिता बोले- आजकल के बच्चों का कोई भौकाल नहीं है

शख्स अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताता है कि जब उसके पिता स्कूल आते थे तो उन्हें “सेलिब्रिटी वाला सम्मान” मिलता था। वह मजाक में कहता है कि स्कूल का चपरासी, बस ड्राइवर, कंडक्टर और प्रिंसिपल तक उसका नाम जानते थे।

टिफिन देने से ज्यादा टीचर्स में इस बात की होड़ मच जाती थी कि उसकी कौन-कौन सी शिकायत पापा को बताई जाए। चाहे दो महीने पुरानी शरारत हो या तीन महीने पुरानी, कोई बात छूटनी नहीं चाहिए। अंत में वह हंसते हुए कहता है कि आजकल के बच्चे न पढ़ाई में आगे हैं, न खेलकूद में और न ही लड़ाई-झगड़े में।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। किसी ने लिखा, “रोबोट बनते जा रहे हैं बच्चे।” एक अन्य यूजर ने कहा, “भाई, मुझे अपने दिन याद आ गए।” वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “हमें तो प्रिंसिपल खुद घर छोड़ने आता था।”

एक और यूजर ने कमेंट किया कि उसका भतीजा तो स्कूल में रोज “आतंक” मचा देता है और हर दिन शिकायत आती है। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया लोगों को हंसा रहा है और पुरानी बनाम नई पीढ़ी की तुलना पर हल्की-फुल्की बहस भी छेड़ रहा है।

Leave a Reply