
यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर परेशानियों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार एक महिला ने शादाब जकाती के ऊपर जबरन बंधक बनाने और डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महिला ने शादाब की पत्नी पर भी मारपीट का आरोप लगाया है. महिला, कई वीडियो में शादाब जकाती के साथ काम कर चुकी है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम चांदनी उर्फ तबस्सुम नाम है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. महिला का आरोप है कि उसका पति मजदूरी करता है और पैसे कमाने और अपने सोशल मीडिया को प्रमोट करने के लिए शादाब जकाती से बात की थी. शादाब ने कई वीडियो बनाई साथ में लेकिन उसका पैसा नहीं दिया.
‘लगभग 1.5 साल से गलत करता आ रहा है’
पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादाब ने उसके साथ वीडियो बनवाई, लेकिन न तो उसके पेज को प्रमोट किया और न ही उसके साथ वीडियो बनाने के पैसे दिए. शादाब जकाती इसी बहाने लगभग 1.5 साल से गलत करता आ रहा है. इस दौरान शादाब जकाती ने उसे जबरन बंधक बनाया और डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध भी बनाए.
महिला चांदनी ने बताया कि इस बात की शिकायत करने के लिए जब वो शादाब जकाती की बीवी के पास गई तो, उसने भी उसके साथ मारपीट की. चांदनी का सोशल मीडिया अकाउंट तबस्सुम खान सईद के नाम से है और उसकी शादी सोनू नाम के हिंदू युवक से हुई है. चांदनी के आरोपों पर मेरठ की इंचौली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जकाती के खिलाफ पहले से कई संगीन आरोप
यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ इससे पहले भी कई संगीन आरोप लग चुके हैं. पिछले साल नाबालिग बेटी और पत्नी के साथ ‘आपत्तिजनक वीडियो’ बनाने पर भी बवाल हुआ था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किय़ा गया था, जिसके बाद जकाती ने माफी मांगी और वीडियो हटा दिया था. इसमें उन्हें गिरफ्तार भी किया जा गया था.


