IPL 2026 से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर!

IPL 2026 KKR Harshit Rana

KKR, Harshit Rana injury: आईपीएल के 19वें (IPL 2026) सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम को बड़ा झटका लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा (Harshit Rana) इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

हर्षित राणा को टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन चोट के चलते उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी हर्षित राणा (Harshit Rana) की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

टी20 विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हुए थे हर्षित राणा

हर्षित राणा टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ हुए वॉर्म अप मैच में उनके घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद उनको पूरे टूर्नामेंट में बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह मोहम्मद सिराज  को टीम में शामिल किया गया था.

टी20 विश्व कप के दौरान हर्षित ने अपने घुटने की सफल सर्जरी करवाई और फिलहाल वो रिहैब से गुजर रहे हैं. पहले जानकारी सामने आ रही थी कि इंजरी के चलते वो आईपीएल के कुछ हिस्से से बाहर रहेंगे लेकिन अब उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने खबर सामने आ रही है. पिछले 2 सीजन में खेलते हुए वो टीम के लिए 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

आईपीएल 2026 से ठीक पहले KKR की बढ़ी मुसीबत

हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक अहम ऑलराउंडर हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बीते साल में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई है. उनका टूर्नामेंट से बाहर होने से फ्रेंचाइजी के लिए टेंशन जरूर बढ़ गई है. इससे पहले टीम बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज कर चुकी है.

हालांकि, उनकी जगह टीम ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी को स्क्वॉड में शामिल किया है. वो पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ आईपीएल का हिस्सा बनेंगे. केकेआर (KKR) की तरफ से अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है.

Leave a Reply