पोषण का भंडार काले रंग के बीज, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका, गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद

Basil Seeds: फोटो में दिखाई देने वाले काले रंग के बीज सब्जा बीज हैं। आइए इन सीड्स को कंज्यूम करने के सही तरीके और कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं।

सब्जा के बीज- India TV Hindi

सब्जा के बीज में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सब्जा के बीज में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सब्जा के बीजों की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में सब्जा के बीज यानी बेसिल सीड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन बीजों को डाइट प्लान में शामिल करना जरूरी है।

कैसे करना चाहिए सेवन- सबसे पहले आपको पानी में सब्जा के बीजों को भिगोकर रखना है। लगभग 15 से 20 मिनट तक बेसिल सीड्स को भिगोए रखिए। ऐसा करने से सब्जा के बीज फूल जाएंगे और जेल जैसे हो जाएंगे। आप इन्हें पानी के साथ कंज्यूम कर सकते हैं। लेकिन अगर आप टेस्टी तरीके से इनका सेवन करना चाहते हैं, तो नींबू पानी, स्मूदी, दूध या फिर शर्बत के साथ भी सब्जा के बीजों का सेवन किया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- गट हेल्थ को सुधारने के लिए सब्जा के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप बेसिल सीड्स को कंज्यूम कर सकते हैं। सब्जा के बीज गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में कारगर साबित हो सकते हैं।

सेहत के लिए वरदान- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप फाइबर रिच सब्जा के बीजों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को भी सब्जा के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, सब्जा के बीजों में मौजूद तमाम पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेसिल सीड्स को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply