कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कौनˈ सी वजहें हैं ज़िम्मेदार, जानें और आज से करें अपनी जीवनशैली में ये बदलाव

कोलेस्ट्रॉल - India TV Hindi

आजकल बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है अच्छा (HDL) और खराब (LDL)। जब खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में ट्रांसप्लांट फिजिशियन और नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ. भानु मिश्रा कहते हैं कि इसके पीछे कई वजहें ज़िम्मेदार होती हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल किन वजहों से बढ़ता  है और उसे कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल किन वजहों से बढ़ता है?

  • खराब खानपान: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह गलत खानपान है। ज़्यादा तला-भुना, फास्ट फूड, बेकरी आइटम, रेड मीट और ट्रांस फैट से भरपूर चीज़ें LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं।
  • शारीरिक गतिविधि की कमी: इसके अलावा शारीरिक गतिविधि की कमी भी एक बड़ा कारण है। लंबे समय तक बैठकर काम करना और एक्सरसाइज़ न करना शरीर में फैट जमा करता है।
  • तनाव, नींद की कमी: तनाव, नींद की कमी, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन भी कोलेस्ट्रॉल को असंतुलित कर सकते हैं। कुछ मामलों में आनुवांशिक कारण और उम्र बढ़ना भी इसके लिए ज़िम्मेदार होते हैं। कुछ आसान बदलावों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
  • आनुवंशिक कारण: अगर परिवार में कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री है तब भी यह समस्या हो सकती है भले ही आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हों। यह आनुवंशिक स्थिति लिवर को खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को साफ करने से रोकती है, जिससे कम उम्र में ही नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो सकता है।

कैसे कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सेचुरेटेड फैट जैसे घी, मक्खन, फुल फैट डेयरी और ट्रांस फैट का सेवन करने से बचें। फाइबर युक्त भोजन (ओट्स, बीन्स, फल, सब्जियां) खाएं, नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ वजन बनाए रखें, और धूम्रपान छोड़ें। मछली, मेवे, और सोया उत्पाद लाभदायक हैं। खाना पकाने के लिए सीमित मात्रा में हेल्दी ऑयल का इस्तेमाल करें। रोज़ाना कम से कम 30 मिनट तेज़ चलना, योग या कोई भी फिज़िकल एक्टिविटी ज़रूर करें। तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम अपनाएं, पर्याप्त नींद लें और धूम्रपान से दूरी बनाएं

Leave a Reply