Anushka Sharma And Virat Kohli Son: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दोनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं अनुष्का शर्मा दो बच्चों की मां है। अनुष्का शर्मा ने फरवरी 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया था। इससे पहले उनकी एक बेटी वामिका कोहली है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों की प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते हैं अभी तक उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है।
किसकी तरह दिखते हैं अनुष्का और विराट के बच्चे
अभी हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन गए थे इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी नजर आए थे हालांकि जितनी भी तस्वीर वायरल हुई तो उनके बच्चों के चेहरे को ब्लर कर दिया गया था, लेकिन एक वीडियो में उनकी बेटी वामिका का चेहरा थोड़ा सा नजर आया था वामिका बिल्कुल अपने पापा विराट कोहली की तरह दिखती हैं। वही जब दोनों मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा के साथ उनके बेटे अकाय नजर आए थे।
जेह की तरह क्यूट लगता है अकाय
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अकाय कोहली अपनी मां की गोद में नजर आए थे। कुछ लोगों ने तो आकर को करीना कपूर के बेटे जेह की तरह क्यूट बताया था। कुछ लोगों ने बोला कि अकाय बिल्कुल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कॉपी लगता है।