
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ ही इश्क कर बैठी और उसके साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी. 10 महीने पहले यह घटना काफी सुर्खियों में रही थी. लेकिन अब फिर एक चौंकाने वाली खबर है. अब वो महिला उस लड़के को छोड़कर बहनोई के साथ फरार हो गई है. यह पूरा मामला पुलिस के पास भी गया है.
38 वर्षीय पिंकी (बदला हुआ नाम) करीब दस महीने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने से 18 साल छोटे होने वाले दामाद मनोज (बदला हुआ नाम) के साथ चली गई थी. दोनों के रिश्ते की शुरुआत तब हुई, जब लड़के की शादी महिला की बेटी से तय हुई थी. सगाई के बाद मनोज और उसकी होने वाली सास के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई. हालात इतने बदल गए कि शादी से महज 12 दिन पहले पिंकी अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई.
अलीगढ़ छोड़कर बिहार गए
मामला जब थाने पहुंचा तो दोनों ने पुलिस के सामने साथ रहने की इच्छा जताई. बताया जाता है कि महिला ने अपने पति और परिवार को छोड़कर मनोज के साथ जीवन बिताने का फैसला किया. इसके बाद दोनों अलीगढ़ छोड़कर बिहार के सीतामढ़ी जिले में जाकर रहने लगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहां मनोज फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा और दोनों साथ रह रहे थे.
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. मनोज का आरोप है कि 6 फरवरी को वह रोज की तरह काम पर गया था. जब वह वापस लौटा तो पिंकी घर से गायब थी. मनोज का दावा है कि वह उसके दो लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी साथ ले गई हैं.
अब बहनोई के साथ फरार
इतना ही नहीं, मनोज ने आरोप लगाया है कि पिंकी अब अपने ही बहनोई के साथ चली गई है. पीड़ित मनोज ने दादो थाने पहुंचकर शिकायत दी और न्याय की गुहार लगाई. पुलिस का कहना है कि चूंकि घटना बिहार के सीतामढ़ी में हुई है, इसलिए यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. बिहार पुलिस इस मामले की जांच करेगी.




