मोदी की गाड़ी में बैठकर मैक्रों बोले- जय हो, तस्वीर हुई Viral

प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी कार में  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो सवार नजर आ रहे हैं। इमैनुअल मैक्रो ने एक बार फिर से भारतीयों का दिल जीत लिया है। जिसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दरअसल इमैनुअल मैक्रो ने कार के भीतर बैठे उनकी और पीएम मोदी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर जय हो के कैप्शन के साथ साझा किया और भारत को सलाम किया। फ्रांस के राष्ट्रपति के इस पोस्ट की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें फ्रांस के राष्ट्रपति 3 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। जहां मुंबई में आयोजित भारत फ्रांस इनोवेशन फोरम में मैक्रो का अंदाज बिल्कुल दोस्ताना और भरोसे से भरा हुआ था। 

उन्होंने कहा कि भारत आज टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल कंपनियों में भारतीय टैलेंट का दबदबा इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि अल्फाबेट, Microsoft, IBM, AOब और Palo Alto नेटवर्क जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ भी भारतीय मूल के हैं। यानी कि भारत अब सिर्फ फॉलोअर नहीं ट्रेंड सेटर है। मैक्रो ने साफ किया है कि रक्षा क्षेत्र भारत और फ्रांस रिश्तों की मजबूत नींव है। मेक इन इंडिया के तहत फ्रांस भरोसेमंद पार्टनर बनकर अगली पीढ़ी के इंजन, मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स, आधुनिक लड़ाकू विमान और पनडुब्बियों के विकास में साथ काम कर रहा है। यानी आने वाले समय में बड़े डिफेंस डील और जॉइंट प्रोडक्शन भारत और फ्रांस के बीच देखने को मिल सकते हैं। 

सिर्फ रक्षा ही नहीं अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी में भी भारत और फ्रांस का तालमेल लगातार बढ़ा है। जहां जॉइंट सेटेलाइट प्रोजेक्ट से लेकर आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने वाली टेक्नोलॉजी तक हर मोर्चे पर दोनों देशों का सहयोग गहराता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें इमैनुअल मैक्रोन का यह दौरा बेहद अहम है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जहां सबसे पहले इमैनुअल मैक्रोन मुंबई पहुंचे। यह इमैनुअल मैक्रोन की चौथी भारत यात्रा है।

Leave a Reply