कपड़े उतरवाए, गर्म चम्मच सेˈ जलाया, प्राइवेट पार्ट पर डाला पेट्रोल… मासूमों से हुई दरिंदगी!.

Stripped naked, burned with a hot spoon, petrol poured on private parts...brutality against innocents in Gurugram

Gurugram Childrens Incident : गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में पेइंग गेस्ट (पीजी) फेसिलिटी में चौंकाने वाली और बहुत क्रूर घटना हुई है। कुछ लोगों ने 6 बच्चों को बंधक बना लिया। उन्हें बहुत बेरहमी से पीटा। पुलिस के अनुसार बच्चों से बहुत ज्यादा क्रूरता की गई। उन्हें पीटा गया। बच्चों के कपड़े उतरवाए गए। आरोपियों ने उनके निजी अंगों पर पेट्रोल डाला।

बच्चों की मां वहां पहुंचीं और आरोपियों से गिड़गिड़ाकर बच्चों को छोड़ने की गुहार लगाई। तब जाकर बच्चों को रिहा किया गया। इसके बाद बच्चों की मां ने तुरंत पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर एफआईआर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चोरी के शक में दिया अंजाम

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चों को बंधक बनाया, क्योंकि उन्हें शक था कि बच्चे पास में बन रही इमारत से चोरी की साजिश रच रहे थे। पीड़ित बच्चों की मां की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बच्चों को डंडों से पीटा है। यह पूरी घटना सोमवार को हुई है। एक मां जब काम से घर लौटीं तो उन्हें पता चला कि उनका 12 साल का बेटा लापता है। वह बच्चे की तलाश में निकलीं तो उन्हें दूसरी महिला मिली। उसने बताया कि उनके भी दो बच्चे गायब हैं। दोनों मां मिलकर बच्चों को ढूंढने लगीं।

खोजबीन के दौरान हुआ खुलासा

बच्चों की खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पास के एक पीजी में तीन से चार नाबालिगों को कमरे में बंद करके पीटा जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि बच्चों की तलाश में हमें पता चला कि एक पीजी में कुछ लोग तीन-चार बच्चों को कमरे में बंद करके पीट रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी करने के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। इस घटना ने इलाके में लोगों के बीच भय और आक्रोश पैदा किया है। बच्चों से क्रूरता देखकर लोग हैरान हैं। पुलिस जांच कर रही कि पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल रहे हैं।

Leave a Reply