March Bank Holidays: मार्च में छुट्ट‍ियों की भरमार! जान‍िए क‍ितने द‍िन बंद रहेंगे बैंक? पहले से कर लें पूरी प्‍लान‍िंग!

March Bank Holidays: मार्च में छुट्ट‍ियों की भरमार! जान‍िए क‍ितने द‍िन बंद रहेंगे बैंक? पहले से कर लें पूरी प्‍लान‍िंग!

Bank Holidays in March: फरवरी का महीना पूरा होने वाला है और मार्च शुरू हो जाएगा. हर बार की तरह इस बार भी मार्च का महीना त्‍योहारों से भरा हुआ है. होली, ईद-उल-फितर, गुड़ी पड़वा, उगादी और राम नवमी जैसे त्‍योहार मार्च के महीने में हैं. इन खास मौकों पर मार्च में देश के अलग- अलग राज्‍यों में बैंकों का कई द‍िन का अवकाश रहेगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार बैंक की छुट्टियां राज्‍यों के ह‍िसाब से होती हैं.

यद‍ि आप भी बैंक की छुट्ट‍ियों से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको अपनी लोकल ब्रांच की छुट्टियों की लिस्ट पहले से चेक करनी चाह‍िए. बैंक हर संडे के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहता है. इस बार मार्च के महीने में दूसरा शनिवार 14 मार्च और चौथा शनिवार 28 मार्च को है. 2 मार्च 2026 (सोमवार) को यूपी में होल‍िका दहन की छुट्टी है. इस दिन लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

4 मार्च को खेला जाएगा रंग
4 मार्च 2026 (बुधवार) को होली का दूसरा दिन, धुलेंडी, डोल जात्रा और अट्टुकल पोंगला जैसे त्योहार मनाए जाएंगे. महाराष्‍ट्र, एमपी, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्‍च‍िम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 4 मार्च 2026 (बुधवार) को होली, धुलेंडी, और याओसांग (दूसरा दिन) के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, यूपी, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक नहीं खुलेंगे.

19 मार्च को गुड़ी पड़वा का त्‍योहार
13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को मिजोरम में चपचार कुट उत्सव के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र मनाया जाएगा, जिसके कारण वहां बैंक बंद रहेंगे. 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु न्यू ईयर, सजिबु नोंगमापानबा (चेइराओबा) और पहली नवरात्रि के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहेगा.

ईंद पर भी नहीं होगा बैंकों में काम
20 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर (रमजान) या जमात-उल-विदा पर जम्‍मू-कश्मीर, केरल, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी होगी. 21 मार्च 2026 (शनिवार) को असम, गुजरात, म‍िजोरम, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्‍तीसढ़, मेघालय और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

26 मार्च को राम नवमी का त्‍योहार
26 मार्च 2026 (गुरुवार) को श्री राम नवमी पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्‍चि‍म बंगाल, मध्‍य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंकं बंद रहेंगे. बैंक की छुट्ट‍ियों के दौरान आपको क‍िसी भी तरह का बैंक से जुड़ा काम है तो आप डिजिटल बैंक‍िंग, यूपीआई (UPI), एटीएम (ATM) और नेट बैंक‍िंग के जर‍िये अपना जरूरी काम पूरा कर सकते हैं. क‍िसी काम से ब्रांच जाने से पहले आरबीआई (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट या अपनी बैंक की साइट से कन्‍फर्म कर लें.

Leave a Reply