शादीशुदा गर्लफ्रेंड बोली- आधी रात को मिलने आना… सुबह कमरे से इस हाल में मिली बॉयफ्रेंड की लाश!

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बोली- आधी रात को मिलने आना… सुबह कमरे से इस हाल में मिली बॉयफ्रेंड की लाश!

बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेम प्रसंग में एक 28 वर्षीय दिव्यांग युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि युवक आधी रात को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां महिला के पति और ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और जान ले ली. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था.

परिजनों के अनुसार, शैलेंद्र का गांव की ही एक शादीशुदा महिला, रागिनी मिश्रा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि शनिवार की आधी रात रागिनी ने फोन करके शैलेंद्र को अपने घर बुलाया. प्यार में अंधा शैलेंद्र बिना किसी डर के उसके घर पहुंच गया. घर वालों को लगा कि वa किसी काम से बाहर गया है, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह मौत के जाल में फंसने जा रहा है.

पीट-पीटकर मार डाला

आरोप है कि जैसे ही शैलेंद्र महिला के कमरे में दाखिल हुआ, उसके पति दद्दू मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. शैलेंद्र दिव्यांग होने के कारण भागने या अपना बचाव करने में असमर्थ था. गुस्साए परिजनों ने उसे लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सुबह जब पुलिस पहुंची, तो कमरे के भीतर शैलेंद्र का खून से लथपथ शव बरामद हुआ.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी. मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में मारपीट से मौत की पुष्टि हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply