दिल्ली में लगी भीषण आगः नेचर बाजार में आग लगी, 50 दुकानें जलकर खाक!


दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, आग लगने की सूचना रविवार सुबह 7:37 बजे मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए आनन-फानन में दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

आग लगने से सामान जलने के साथ इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भीड़भाड़ वाले इस बाजार में आग तेजी से फैली और इलाके में चारों ओर धुएं का गुब्बार छा गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और आग बुझाने में मदद के लिए पुलिस टीम भी पहुंची।

Leave a Reply