टी20 विश्व कप फाइनल से पहले भिड़े मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ, भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mohammad Kaif and Mohammad Amir fight

Mohammad Amir and Mohammad Kaif fight: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) और भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली है. भारत का आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचना पाकिस्तान से हजम नही हो रहा है.

मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने इस टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है. पहले उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नही पहुंच पाएगी, इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो जाएगा और अब जब टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है, तो भी मोहम्मद आमिर को मिर्ची लगी है.

Mohammad Amir ने मोहम्मद कैफ पर किया कटाक्ष

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने मोहम्मद कैफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनमे क्रिकेटर का कोई गुण नही था, उन्हें सौरव गांगुली का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिनकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया में खेलने को मिला. मोहम्मद आमिर ने मोहम्मद कैफ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

“मैंने सुना है कि आप सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेलते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप एक क्रिकेटर हैं; इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते. मैंने सिर्फ फील्डिंग के दम पर क्रिकेट नहीं खेला. मैंने प्रदर्शन करने के बाद क्रिकेट खेला. आप दादा (सौरव गांगुली) को धन्यवाद बोलिए. मुझे भारत के बारे में बात करके ध्यान आकर्षित करने की जरूरत नहीं है. श्री कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं.”

मोहम्मद कैफ ने दिया मोहम्मद आमिर को करारा जवाब

भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद आमिर को करारा जवाब देते हुए कहा कि

“2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार उन्हें मिली थी, उसके लिए वही गेंदबाज जिम्मेदार था. उस ओवर में उन्होंने सिर्फ एक चौका दिया, लेकिन बहुत सारी वाइड गेंदें फेंकीं. उनकी गेंदें स्टंप्स पर भी नहीं गिरीं. उस अमेरिकी टीम के सामने कौन डर गया और अपनी टीम को मैच हरवा दिया? मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है. हम उन पर ध्यान क्यों दे रहे हैं? खेल में देश बहुत पीछे है – उनके पास न खिलाड़ी हैं, न कोई मजबूत कप्तान, न कोई मजबूत गेंदबाज, कुछ भी नहीं. उन्हें उनके हाल पर छोड़ दें. हमें उनकी हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है. वे हमारे स्तर तक नहीं आ सकते.”

Leave a Reply