मोहसिन नकवी की आस‍िम मुनीर से ठन गई? भारत से हार पर पाकिस्तान में ‘गृहयुद्ध’!


भारत से पाकिस्तान हारा क्या, वहां बवाल मच गया. जिन खिलाड़ियों को सिर माथे पर बिठाए पाकिस्तानी घूम रहे थे, अब उन्हें कोसने लगे हैं. लेकिन सबसे बड़ा बवाल तो सरकार में मचा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि मैच में हार से पाकिस्तानी आर्मी चीफ का माथा गरम हो गया है. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के साथ उनकी ठन गई है.

टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत के हाथों मिली करारी हार ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ा है, बल्कि सरकार में भी एक बड़ी दरार पैदा कर दी है. जो शुरू में केवल एक खेल की हार लग रही थी, वह अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच एक व‍िवाद में बदल गई है.

नकवी का बड़बोलापन बना वजह

यह विवाद केवल भारत से मिली शर्मनाक हार तक सीमित नहीं है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। असली आग मोहसिन नकवी के उस बयान से लगी जो उन्होंने मैच से पहले एक पीएसएल (PSL) प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था. नकवी ने आईसीसी की धमकी पर आक्रामक तेवर अपनाए और सीधे तौर पर जनरल मुनीर का नाम घसीट लिया. उन्होंने घोषणा कर दी थी कि न तो वह और न ही पाकिस्तान सरकार डरती है, और आगे जोड़ा कि फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर कभी नहीं डरते.

रावलपिंडी में नाराजगी
रावलपिंडी में नकवी का यह बयान बिल्कुल पसंद नहीं किया गया है. सेना के करीबी सूत्रों का कहना है कि मुनीर इस बात से नाराज हैं कि उन्हें एक ऐसे मामले में घसीटा गया जो पूरी तरह से क्रिकेट और प्रशासनिक था. पाकिस्तान की राजनीतिक संरचना में सेना प्रमुख के नाम का बिना अनुमति के इस्तेमाल करना ओवर रीच यानी अधिकारों का उल्लंघन माना जा रहा है.

भारत से हार ने आग में घी डाला
भारत के खिलाफ हार ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया है. पाकिस्तानी आर्मी, वहां की अवाम और वहां के नेताओं के ल‍िए भारत के खिलाफ क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि प्रत‍िष्‍ठा की जंग है. इसमें हारने का मतलब जंग हारना है. मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आर्मी सेक्रेटरी के माध्यम से अपनी गहरी चिंताएं व्यक्त की हैं, जिसमें टीम की तैयारियों से लेकर नकवी के भड़काऊ बयानों तक की ‘मिशहैंडलिंग’ का जिक्र है.

शोएब अख्तर का लाइव टीवी पर ‘विस्फोट’
दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी मोहसिन नकवी पर हमला बोलते हुए उन्हें अक्षम और जाहिल तक कह दिया. उन्होंने कहा, अब एक ऐसा आदमी जिसे कुछ नहीं पता, पीसीबी का अध्यक्ष बन गया है. दुनिया का सबसे बड़ा अपराध किसी अक्षम और जाहिल व्यक्ति को बड़ा काम देना है.

क्या मोहसिन नकवी की छुट्टी होने वाली है?
अब इस्लामाबाद में नकवी के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं. सरकारी गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री शरीफ सेना की नाराजगी को देखते हुए पीसीबी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है.

Leave a Reply