
Monalisha Husband Farman Khan biography: महाकुंभ 2025 से वायरल हुई एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर सभी को चौंका दिया है. मंदिर में सात फेरे और कोर्ट मैरिज के बाद दोनों की लव स्टोरी चर्चा में है. आखिर कौन हैं फरमान खान, क्या करते हैं और कैसे मोनालिसा से उनकी मुलाकात हुई, जानिए इस रिश्ते की पूरी इनसाइड स्टोरी.
महाकुंभ 2025 से अपनी खूबसूरत आंखों के जरिए रातों-रात सनसनी बनने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लाल साड़ी में दुल्हन बनी मोनालिसा और फरमान के मंदिर में सात फेरे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर फरमान खान कौन हैं और कैसे इनकी लव-स्टोरी की शुरुआत हुई. तो आइए जानते है इस प्रेम कहानी की इनसाइड स्टोरी.
कौन हैं फरमान खान?
फरमान खान पेशे से एक एक्टर हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने दक्षिण भारतीय (साउथ) और भोजपुरी फिल्मों में कई छोटे-बड़े किरदार निभाए हैं. फरमान और मोनालिसा की मुलाकात केरल में एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां दोनों को बतौर ‘कास्ट’ चुना गया था. हालांकि, बाद में वह फिल्म बंद हो गई, लेकिन दोनों की नजदीकियां बढ़ती रहीं.
6 महीने की मुलाकात और ‘डीप लव’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फरमान ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी और मोनालिसा की जान-पहचान मात्र 6 महीने पुरानी है. फरमान के मुताबिक शुरुआत में मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. बाद में मोनालिसा के जिद करने और प्यार गहरा होने पर वे शादी के लिए मान गए. फरमान ने भावुक होकर कहा कि भले ही हमारा रिश्ता 6 महीने का है, लेकिन यह हमारे लिए 60 साल के बराबर है.
मंदिर में सात फेरे और कोर्ट मैरिज
मोनालिसा और फरमान ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई. मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपने परिवार के खिलाफ जाकर उठाया है, क्योंकि उनके परिजन गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति से उनकी जबरन शादी कराना चाहते थे.
आगे का क्या है प्लान?
जब फरमान से पूछा गया कि क्या वे वापस उत्तर प्रदेश या मोनालिसा के गांव महेश्वर जाएंगे, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इरादा केरल में ही सेटल होने का है. उन्हें केरल का माहौल काफी अच्छा लगा है और वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत यहीं से करना चाहते हैं. मोनालिसा, जो खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं, अपनी इस शादी से बेहद खुश नजर आ रही हैं, भले ही उनके इस फैसले ने उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को नाराज कर दिया हो.





